New Credit Card Rules 2026: 1 अप्रैल से क्रेडिट कार्ड नियम में बड़े बदलाव! जानें यूजर्स पर क्या होगा असर

Edited By Updated: 12 Mar, 2026 02:16 PM

major changes to credit card rules from april 1st learn how they will affect

सरकार 1 अप्रैल 2026 से क्रेडिट कार्ड और इनकम टैक्स के नियमों में बड़े बदलाव ला सकती है। अगर आप भी क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए यह जानकारी बेहद जरूरी है।

नेशनल डेस्क: सरकार 1 अप्रैल 2026 से क्रेडिट कार्ड और इनकम टैक्स के नियमों में बड़े बदलाव ला सकती है। अगर आप भी क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए यह जानकारी बेहद जरूरी है। नए नियमों के अनुसार, बैंक और कार्ड कंपनियां अब ट्रांजेक्शन की अधिक पारदर्शिता और निगरानी सुनिश्चित करेंगी।

बड़े भुगतान की रिपोर्टिंग होगी जरूरी
नई पॉलिसी के तहत, अगर किसी व्यक्ति का क्रेडिट कार्ड बिल एक वित्त वर्ष में 10 लाख रुपये से अधिक होता है, तो भुगतान का रिकॉर्ड बैंक या कार्ड कंपनी को आयकर विभाग (Income Tax Department) को भेजना होगा। नकद के अलावा किसी भी माध्यम से किया गया भुगतान शामिल होगा। अगर किसी का क्रेडिट कार्ड बिल 1 लाख रुपये या उससे ज्यादा कैश में भुगतान किया गया, तो इसकी भी रिपोर्टिंग जरूरी होगी।


क्रेडिट कार्ड के लिए अब PAN नंबर अनिवार्य
1 अप्रैल से सभी क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए PAN कार्ड देना अनिवार्य होगा। बिना PAN के कोई बैंक या फाइनेंशियल संस्था क्रेडिट कार्ड जारी नहीं करेगी। इसका मकसद फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन पर निगरानी बढ़ाना और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।


क्रेडिट कार्ड से इनकम टैक्स भरना आसान होगा
नए नियमों के तहत, अब टैक्सपेयर्स डिजिटल माध्यमों से इनकम टैक्स का भुगतान कर सकेंगे। इसमें क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग शामिल हैं।
इससे टैक्स भुगतान के विकल्प बढ़ेंगे। हालांकि, बैंक या कार्ड कंपनियां कन्विनिएंस फीस या चार्जेज़ ले सकती हैं।

कॉर्पोरेट क्रेडिट कार्ड पर नए नियम
अगर कोई कंपनी अपने कर्मचारी के क्रेडिट कार्ड का बिल या मेंबरशिप फीस चुकाती है, तो इसे कर्मचारी के लिए परक्विजिट माना जा सकता है। इसका मतलब है कि कर्मचारी को इस सुविधा पर टैक्स देना पड़ सकता है। लेकिन अगर खर्च आधिकारिक कार्य से जुड़ा है और कंपनी के पास रिकॉर्ड मौजूद है, तो टैक्स नहीं लगेगा।


आपके लिए असर
इन बदलावों से बड़े भुगतान और डिजिटल लेन-देन की निगरानी आसान होगी। साथ ही, टैक्स भुगतान के लिए ज्यादा विकल्प मिलेंगे। हालांकि, कुछ मामलों में अतिरिक्त बैंक चार्जेज़ या फीस लागू हो सकती है। सरकार की योजना है कि नए नियमों से वित्तीय पारदर्शिता बढ़े और बड़े लेन-देन पर निगरानी मजबूत हो। ऐसे में 1 अप्रैल के बाद क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ताओं को इन नए नियमों के अनुसार सावधान रहना होगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!