फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 27 साल की उम्र में एक्टर हरि मुरली का निधन

Edited By Updated: 12 Mar, 2026 04:25 PM

malayalam film industry hari murali child artist actor hari murali passes away

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट और अभिनेता Hari Murali का महज 27 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके अचानक निधन की खबर से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

Actor Hari Murali passes away : मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट और अभिनेता Hari Murali का महज 27 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके अचानक निधन की खबर से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरि मुरली कन्नूर जिले के पय्यान्नूर स्थित अपने घर में मृत पाए गए। परिवार वालों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत की असली वजह अभी सामने नहीं आई है।

4 साल की उम्र में शुरू किया था एक्टिंग करियर

हरि मुरली ने बहुत छोटी उम्र में ही अभिनय की दुनिया में कदम रख लिया था। उन्होंने सिर्फ 4 साल की उम्र में टीवी सीरियल्स में काम करना शुरू कर दिया था। शुरुआती दौर में उन्होंने लगभग 40 टेलीविजन सीरियल्स में अभिनय किया और अपनी प्रतिभा से लोगों का ध्यान खींचा। बाद में उन्होंने फिल्मों में भी काम किया और कई बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर की। उन्होंने मलयालम सुपरस्टार Mammootty और Mohanlal के साथ भी काम किया, जिससे उन्हें इंडस्ट्री में काफी पहचान मिली।

कई फिल्मों में दिखाया शानदार अभिनय

हरि मुरली ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर कई फिल्मों में काम किया और अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने करीब 10 से 15 फिल्मों में काम किया। इनमें Rasikan, Annan Thambi, Madampi, Pattanathil Bhootham और Ulagam Chuttum Valiban जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने सराहा था।

पढ़ाई के लिए बनाई एक्टिंग से दूरी

कई सफल फिल्मों में काम करने के बाद हरि मुरली ने अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने का फैसला किया और फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। बाद में उन्होंने फिल्म Amar Akbar Anthony में एक छोटा सा रोल किया, लेकिन इसके बाद उन्होंने एक्टिंग को पूरी तरह अलविदा कह दिया।

VFX आर्टिस्ट के तौर पर कर रहे थे काम

एक्टिंग से दूर होने के बाद हरि मुरली ने पर्दे के पीछे काम करना शुरू किया। उन्होंने विजुअल इफेक्ट्स और एनिमेशन में BSc की पढ़ाई पूरी की और एक VFX आर्टिस्ट के रूप में काम करने लगे। कम उम्र में ही मिली लोकप्रियता और फिर अचानक हुए इस दुखद निधन से उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोग बेहद सदमे में हैं। हर कोई उन्हें एक प्रतिभाशाली कलाकार के रूप में याद कर रहा है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!