'जरूरत पड़ी तो खुद पार्टी दफ्तरों को करूंगी पेंट': ममता बनर्जी ने दिया बड़ा बयान

Edited By Updated: 16 May, 2026 04:38 PM

mamata banerjee whoever wants to join another party is free to do so

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद राज्य की राजनीति में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। BJP ने वहां पर बहुमत हासिल कर अपनी सरकार बना ली है। राजनीतिक हार के बाद अब ममता ने  हिम्मत ने हारते हुए पार्टी संगठन को नए सिरे से खड़ा करने का बड़ा...

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद राज्य की राजनीति में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। BJP ने वहां पर बहुमत हासिल कर अपनी सरकार बना ली है। राजनीतिक हार के बाद अब ममता ने हिम्मत ने हारते हुए पार्टी संगठन को नए सिरे से खड़ा करने का बड़ा ऐलान किया है। कोलकाता में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा।

PunjabKesari

कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का संदेश

कोलकाता में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि टीएमसी के संगठन को फिर से मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा "हम अपने सभी पार्टी कार्यालयों को दोबारा खोलेंगे, उनकी मरम्मत करेंगे, उन्हें नया रंग देंगे और पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच लौटेंगे। अगर जरूरत पड़ी, तो संगठन के लिए मैं खुद भी दफ्तरों की दीवारों को पेंट करने के लिए तैयार हूं।" ममता ने पार्टी बदलने की इच्छा रखने वाले नेताओं को संदेश देते हुए कहा कि जिसे जाना है वो जाए। वे किसी को भी पार्टी में जबरदस्ती रोक कर रखने पर विश्वास नहीं करतीं। इस अहम सांगठनिक बैठक में उनके भतीजे और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी मंच पर मौजूद थे।

PunjabKesari

हमारा हौसला नहीं टूटा, लेकिन जनादेश की लूट हुई है

हाल ही में आए चुनावी नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ममता बनर्जी ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों में भले ही टीएमसी के खाते में 80 सीटें आई हों, लेकिन यह असल में जनादेश की लूट है। उन्होंने साफ किया कि इस परिणाम से उनका और उनकी पार्टी का मनोबल बिल्कुल नहीं टूटा है और वे आगे की लड़ाई के लिए तैयार हैं।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!