बंगाल में स्ट्रॉन्गरूम विवाद: ममता बनर्जी का 3 घंटे का धरना, कहा- अगर EVM से छेड़छाड़ हुई तो जीने- मरने की लड़ाई लड़ी जाएगी

Edited By Updated: 01 May, 2026 11:49 AM

mamata staged a 3 hour sit in in bengal over the strongroom dispute

देश के 5 बड़े राज्यों में 4 मई को चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। इसी बीच पश्चिम बंगाल में मतगणना से पहले सियासी माहौल तनावपूर्ण हो गया है। बीते दिन यानि की  गुरुवार देर शाम भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रॉन्गरूम में पोस्टल बैलेट के साथ कथित...

नेशनल डेस्क: देश के 5 बड़े राज्यों में 4 मई को चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। इसी बीच पश्चिम बंगाल में मतगणना से पहले सियासी माहौल तनावपूर्ण हो गया है। बीते दिन यानि की  गुरुवार देर शाम भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रॉन्गरूम में पोस्टल बैलेट के साथ कथित छेड़छाड़ को लेकर TMC और चुनाव आयोग के बीच तीखा टकराव देखने को मिला। आइए जानते हैं कि क्या है यह पूरा विवाद

क्या है पूरा विवाद?

इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब TMC ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर आरोप लगाया कि पार्टी प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति में स्ट्रॉन्गरूम खोला गया है। TMC नेता कुणाल घोष और शशि पांजा ने दावा किया कि उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई, जबकि वहां पोस्टल बैलेट और पिंक पेपर के साथ गतिविधि चल रही थी।

ममता बनर्जी का मोर्चा और '24 घंटे पहरा' की अपील

मामले की गंभीरता को देखते हुए CM ममता बनर्जी खुद सखावत मेमोरियल स्कूल स्थित स्ट्रॉन्गरूम पहुंचीं, जहाँ वह करीब तीन घंटे तक जमी रहीं। यहां पर अधिकारियों से बातचीत के दौरान ममता ने आरोप लगाया कि शुरुआत में सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका, लेकिन नियमों का हवाला देने के बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया। सीएम ने इस मामले में समर्थकों से स्ट्रॉन्गरूम पर 24 घंटे नजर रखने को कहा और चेतावनी दी कि यदि ईवीएम के साथ कोई छेड़छाड़ हुई, तो पार्टी चुप नहीं बैठेगी।

चुनाव आयोग ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा

बढ़ते हंगामे के बीच चुनाव आयोग ने देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्थिति स्पष्ट की। आयोग ने टीएमसी के सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि स्ट्रॉन्गरूम के पास पोस्टल बैलेट की छंटनी की जा रही थी, जो चुनाव प्रक्रिया का एक सामान्य चरण है। आयोग का दावा है कि सभी राजनीतिक दलों को इस प्रक्रिया की जानकारी पहले ही दे दी गई थी। खुदीराम अनुशीलन केंद्र सहित सभी सात स्ट्रॉन्गरूम पूरी तरह सुरक्षित हैं और बैलेट बॉक्स के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है।

बीजेपी का पलटवार

विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने इसे टीएमसी का राजनीतिक ड्रामा करार दिया है। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने तंज कसते हुए कहा कि ममता बनर्जी की यह घबराहट ही पश्चिम बंगाल के लिए सबसे सटीक 'एग्जिट पोल' है, जो उनकी हार की ओर इशारा कर रही है। फिलहाल, स्ट्रॉन्गरूम के बाहर टीएमसी कार्यकर्ताओं का पहरा जारी है और चुनाव आयोग स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है।

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!