असम लोकसभा उपचुनाव लड़ सकती हैं सुष्मिता देव, CM हिमंत विश्व शर्मा से की मुलाकात

Edited By Updated: 10 Jun, 2026 01:15 PM

sushmita dev may contest the assam lok sabha by election met with cm himanta bi

तृणमूल कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने बुधवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पूर्व कांग्रेस नेता देव कुछ साल पहले तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुई थीं। उन्होंने राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की और सदन की सदस्यता से इस्तीफा...

नेशनल डेस्क:  तृणमूल कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने बुधवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पूर्व कांग्रेस नेता देव कुछ साल पहले तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुई थीं। उन्होंने राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की और सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद ही बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुष्मिता देव असम से लोकसभा उपचुनाव लड़ सकती हैं। क्योंकि उन्होंने  इस्तीफे के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की है।  

 

आप को बता दें कि सांसद सुष्मिता देव इस सप्ताह इस्तीफा देने वाली तृणमूल की दूसरी सांसद हैं। इससे पहले, सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी और राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। देव के तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने की संभावना है। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से भी मुलाकात की। अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा, ''मैं राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देती हूं, जिसे कृपया तुरंत स्वीकार किया जाए।

 देव ने राज्यसभा के सभापति को लिखे पत्र में कहा, ''मैं आपको, उपसभापति और राज्यसभा सचिवालय के सभी अधिकारियों का दिल से शुक्रिया अदा करती हूं, जिन्होंने राज्यसभा सदस्य के तौर पर मेरे कार्यकाल के दौरान हर तरह की मदद और सहयोग दिया।'' पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस बगावत का सामना कर रही है। पार्टी के कई सांसदों ने एक अलग समूह बनाने और सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ जाने का फैसला किया है। तृणमूल कांग्रेस के 80 विधायकों में से अधिकतर सदस्यों ने पहले ही रिताब्रता बनर्जी के नेतृत्व में एक अलग समूह बना लिया जिन्हें राज्य विधानसभा में विपक्ष का नेता चुना गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!