Weather Alert : अगले 3 घंटे खतरों भरे, 100 KM/H की स्पीड से चलेंगी तेज हवाएं, IMD का ताजा अपडेट जारी

Edited By Updated: 12 Jun, 2026 12:35 AM

weather alert next 3 hours hazardous strong winds to blow at 100 km h

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, अगले 3 घंटे में 90 से 100 किमी की रफ्तार से तूफान आ सकता है।

नेशनल डेस्क : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्यों के लिए आंधी, तूफान और भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों के दौरान कई इलाकों में 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई है, जबकि दिल्ली के कुछ हिस्सों में भी वर्षा हुई है।

मौसम विभाग का कहना है कि 13 जून तक उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है। एक दिन पहले भी दिल्ली-एनसीआर के कई क्षेत्रों में तेज आंधी और झमाझम बारिश हुई थी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

मानसून ने पकड़ी रफ्तार

आईएमडी के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। केरल में दस्तक देने के बाद अब मानसून बिहार तक पहुंच चुका है। इसके अलावा कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और अन्य दक्षिणी एवं पूर्वी राज्यों के कई हिस्सों में भी मानसून सक्रिय हो गया है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों में मानसून महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है।

उत्तर भारत में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

आईएमडी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 13 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा। 12 जून को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश, आंधी और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में आंधी, तूफान और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। कई क्षेत्रों में बिजली गिरने और ओले पड़ने की भी आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज होंगी।

मध्य भारत में भी बारिश का असर

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में भी मौसम बदलने के संकेत हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 12 से 17 जून के बीच पूर्वी एवं पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में 12 जून को भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

इसके साथ ही इन क्षेत्रों में गरज-चमक, तेज हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं भी देखने को मिल सकती हैं।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश का दौर

आईएमडी के अनुसार बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है। बिहार में 12 और 13 जून को भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

वहीं, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड और बिहार में 12 से 17 जून के बीच आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में भी इस अवधि के दौरान वर्षा गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग का कहना है कि यदि मानसून इसी गति से आगे बढ़ता रहा तो जल्द ही दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भी इसकी दस्तक हो सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!