Edited By Rohini Oberoi,Updated: 16 Jun, 2026 12:09 PM

देश की राजधानी दिल्ली का उत्तर-पूर्वी इलाका सोमवार (15 जून 2026) की शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। दयालपुर थाना क्षेत्र में तीन अज्ञात बदमाशों ने एक 40 साल के व्यक्ति की सरेआम गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके...
Delhi Dayalpur Shootout Case : देश की राजधानी दिल्ली का उत्तर-पूर्वी इलाका सोमवार (15 जून 2026) की शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। दयालपुर थाना क्षेत्र में तीन अज्ञात बदमाशों ने एक 40 साल के व्यक्ति की सरेआम गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
इस पूरी सनसनीखेज घटना का एक कथित वीडियो भी सामने आया है जिसने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। दिल्ली पुलिस इस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए आपसी दुश्मनी (गैंगवार या पुरानी रंजिश) सहित कई अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम को पीड़ित को कई गोलियां मारी गईं थीं जिसके बाद उसे गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से संबंधित एक कथित वीडियो सामने आया है जिसमें तीन लोग मोटरसाइकिल पर आते हुए दिख रहे हैं और उनमें से दो ने हेलमेट पहना हुआ है।
यह भी पढ़ें: Electricity Rates Hike: बिगड़ जाएगा आपका मंथली बजट, इस राज्य में 1 जुलाई से महंगी होगी बिजली
वीडियो में तीनों को गाड़ी से उतर कर पीड़ित पर गोलियां चलाते और फिर वहां से भागते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने बताया था कि उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में सोमवार शाम तीन हमलावरों ने एक व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार घटना की सूचना शाम करीब 6:10 बजे दयालपुर थाने को दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद फॉरेंसिक दल ने अपराध स्थल का निरीक्षण कर वहां से साक्ष्य एकत्र किए हैं। इस संबंध में दयालपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवारों की पहचान करने के लिए इलाके की सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों को लेकर दुश्मनी समेत कई पहलुओं की जांच कर रही है।