दीवाली पर गुलजार हुए बाजार, लोग जमकर कर रहे खरीददारी, 3.5 लाख करोड़ से अधिक का कारोबार का अनुमान

Edited By Updated: 11 Nov, 2023 05:19 PM

markets are buzzing on diwali people are shopping extensively

कोविड के बाद यह पहला साल है जब लोग बिना किसी बीमारी के भय के दिवाली का त्योहार मनायेंगे और यही वजह है कि इस बार बाज़ारों में ग्राहकों की रौनक़ देखने को मिल रही है और दिल्ली सहित देश के सभी बाज़ारों में बड़ा व्यापार हो रहा है

नेशनल डेस्कः कोविड के बाद यह पहला साल है जब लोग बिना किसी बीमारी के भय के दिवाली का त्योहार मनायेंगे और यही वजह है कि इस बार बाज़ारों में ग्राहकों की रौनक़ देखने को मिल रही है और दिल्ली सहित देश के सभी बाज़ारों में बड़ा व्यापार हो रहा है। कनफ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) की ओर से पूर्व में जारी एक अनुमान के अनुसार इस वर्ष दिवाली के त्योहारों के सीजन में लगभग 3.5 लाख करोड़ रुपये का व्यापार होने का आकलन किया गया था, जो निश्चित रूप से पार होता दिख रहा है। दिवाली त्योहारों की कड़ी में आज देश भर में रूप चतुर्दशी मनायी जा रही है और इस दिन सौंदर्य प्रसाधन ख़रीदने की बड़ी मान्यता है। महिलायें आज के दिन अन्य वस्तुओं के अलावा विशेष रूप से ब्यूटी कास्मेटिक्स एवं अन्य सौंदर्य प्रसाधन ख़रीदती हैं।
PunjabKesari
कैट के मुताबिक़ आज देश भर में लगभग 15 हज़ार करोड़ रुपये के ब्रांडेड एवं नॉन ब्रांडेड सौंदर्य प्रसाधन की बिक्री हुई। इसके अतिरिक्त आज बड़ी मात्रा में कुम्हारों एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा बनाये गये मिट्टी के दीये, मिट्टी से बनी भगवान की मूर्ति, वन्दनवार, शुभ लाभ के चित्र, कृतिम फूलों की लड़ी, श्री लक्ष्मी जी के शुभ पैरों के प्रत्येक चिह्न के चित्र आदि भी ख़रीदे जायेंगे।
PunjabKesari
एक अनुमान के अनुसार देश भर में आज लगभग दो हज़ार करोड़ रुपये के इन सामानों की बिक्री हुई।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस दिवाली ‘वोकल फॉर लोकल' के आह्वान के बाद इन वस्तुओं की बिक्री में बड़ा इजाफ़ा हो रहा है। कल देश भर में दिवाली पूजा तथा घरों को सजाने के लिए फल एवं फूलों का बड़ा कारोबार होगा। कल देश में लगभग पांच हज़ार करोड़ रुपये के फूल बिकेंगे। इन फूलों में ख़ास तौर पर कमल का फूल, गुलाब, गेंदा, रजनीगंधा, मोगरा, कनेर, गोदावरी और चमेली की ज़्यादा बिक्री होती है।
PunjabKesari
कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि दिल्ली तथा देश भर में व्यापारी कल अपनी दुकानों पर दिवाली की पूजा करेंगे और ग्राहकों के ख़रीदी व्यवहार को देखते हुए टेक्नोलॉजी के बढ़ते उपयोग को ध्यान में रखते हुये इस बार व्यापारियों द्वारा दिवाली पूजा में बायोमेट्रिक मशीन, पेमेंट उपकरण एवं मोबाइल फोन से लगने वाले एयर पॉड की भी पूजा की जायेगी।
PunjabKesari
पुरातन रूप से श्री गणेश जी, श्री लक्ष्मी जी, श्री कुबेर जी और श्री हनुमान जी के अलावा लैपटॉप, कंप्यूटर, प्रिंटर, की भी पूजा होगी और व्यापार में वृद्धि की कामना की जायेगी। कैट की ज्योतिष एवं वैदिक समिति के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध वेद मर्मज्ञ आचार्य दुर्गेश तारे ने बताया कि कल दिवाली पूजा के अनेक मुहूर्त हैं । उन्होंने बताया कि कल दीपावली पर लक्ष्मी पूजन प्रात: 08 :1 से 12:11 तक, दोपहर 1:34 से 2:57 तक, शाम 5:44 से 10:34 तक तथा अर्धरात्रि में 1:48 से 3:24 तक के समय में किया जा सकता है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!