हैदराबाद के एक अस्पताल में लगी भीषण आग, कई मरीज के फंसे होने की आशंका

Edited By Updated: 23 Dec, 2023 07:41 PM

massive fire breaks out in a hospital in hyderabad many patients feared trapped

हैदराबाद के एक अस्पताल में शनिवार को भीषण आग लग गई। अस्पताल में कई मरीजों के फंसे होने की आशंका है। हालांकि, आग को बुझाने की कोशिश जारी है और मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं

नेशनल डेस्कः हैदराबाद के एक अस्पताल में शनिवार को भीषण आग लग गई। अस्पताल में कई मरीजों के फंसे होने की आशंका है। हालांकि, आग को बुझाने की कोशिश जारी है और मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। यह आग हैदराबाद के अंकुरा अस्पताल की बिल्डिंग में लगी है। मालूम हो कि अस्पताल का नेम बोर्ड आग लगने से पूरी तरह बर्बाद हो गया।

बताया जा रहा कि हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ। 10वीं मंजिल पर प्लास्टिक सामग्री थी, जिसके कारण भीषण आग लगी। आग पांचवीं मंजिल से दसवीं मंजिल तक फैल गई है. अंकुरा अस्पताल में बच्चों और गर्भवती महिलाओं का इलाज किया जाता है. अस्पताल में ज्यादातर गर्भवती महिलाएं हैं।


मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंचीं, जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। दूसरी तरफ, पता चला है कि अस्पताल के अंदर मौजूद स्टाफ ने मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। इस भयानक आग से अस्पतला के कुछ हिस्सों में सब कुछ जलकर राख हो गया है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!