AAP सरकार का सफाई कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान

Edited By Updated: 30 Oct, 2024 02:20 PM

mcd sanitation workers got diwali gift

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दावा किया कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सभी सफाई कर्मचारियों को पहली बार महीने के अंत से पहले ही वेतन और दिवाली बोनस मिल गया।

नेशनल डेस्क: आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दावा किया कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सभी सफाई कर्मचारियों को पहली बार महीने के अंत से पहले ही वेतन और दिवाली बोनस मिल गया। केजरीवाल ने दिल्ली की महापौर शैली ओबेरॉय के साथ संवाददाताओं को संबोधित करते हुए दिवाली बोनस और वेतन के रूप में 23 करोड़ रुपए करीब 64,000 सफाई कर्मचारियों के खातों में जमा किये जाने की घोषणा की।

'भाजपा सरकार के दौरान 8 महीने की देरी होती थी'
उन्होंने आरोप लगाया कि एमसीडी में पिछली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के दौरान वेतन में अक्सर छह से आठ महीने की देरी होती थी और कर्मचारियों को इसके लिए आए दिन विरोध प्रदर्शन करना पड़ता था। केजरीवाल ने दावा किया, “भाजपा के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर था और कर्मचारियों को अपने बकाए के लिए संघर्ष करना पड़ता था। वहीं ‘आप' के शासनकाल में पिछले दो वर्षों में हर महीने के पहले सप्ताह में वेतन दिया जाता है और किसी सफाई कर्मचारी को विरोध प्रदर्शन नहीं करना पड़ा।”


कर्मचारियों को महीने के अंत से पहले वेतन मिला- केजरीवाल 
उन्होंने कहा, “दिवाली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए सभी 64,000 सफाई कर्मचारियों को महीने की समाप्ति से पहले ही वेतन मिल गया ताकि वे अपने परिवार के साथ दिवाली का त्योहार मना सकें। इसके साथ ही 23 करोड़ रुपए का दिवाली बोनस भी वितरित किया गया है।” पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “एमसीडी के इतिहास में यह पहली बार है कि कर्मचारियों को महीने के अंत से पहले वेतन मिला है।”

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!