Edited By Radhika,Updated: 14 Mar, 2026 02:22 PM

Mercedes-Benz की कारों के शौकीन लोगो के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कार निर्माता ने 1 अप्रैल से अपनी कंपनी की कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। कंपनी 1 अप्रैल से अपने लाइनअप की सभी कारों में 2% की कर रही है। यह बढ़ी हुई कीमतें लाइनअप में...
Mercedes-Benz Cars price Hike: Mercedes-Benz की कारों के शौकीन लोगो के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कार निर्माता ने 1 अप्रैल से अपनी कंपनी की कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। कंपनी 1 अप्रैल से अपने लाइनअप की सभी कारों में 2% की कर रही है। यह बढ़ी हुई कीमतें लाइनअप में मौजूद सेडान, एसयूवी इलेक्ट्रिक और परफॉर्मेंस मॉडल पर लागू होंगी। कीमत बढोतरी के पीछे का कारण बढ़ती हुई लागत और विदेशी मुद्रा विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव को बताया जा रहा है।
कीमत बढ़ोतरी के पीछे का कारण
कंपनी ने इनपुट कॉस्ट और लॉजिस्टिक्स खर्च में लगातार वृद्धि दर्ज की है। दूसरी ओर भारतीय रुपए की तुलना में यूरो के मजबूत होने के कारण भी प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ रही है। आपको बता दें कि लग्जरी कारों की मैन्यूफैक्चरिंग में कई विदेशी पार्ट्स यूज़ होते हैं, जो ग्लोबल मार्केट से इंपोर्ट किए जाते हैं। इस वजह से करेंसी में बदलाव का सीधा असर कार के प्राइज़ पर पड़ता है।

कंपनी ने क्या कहा
Mercedes-Benz India के सेल्स एंड मार्केटिंग वीपी Brendon Sissing ने इस फैसले पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा है कि कंपनी हमेशा यही कोशिश करती है कि बढ़ती हुई इनपुट कॉस्ट का ग्राहकों पर असर कम हो। लेकिन विदेशी मुद्रा में उतार-चढ़ाव और बढ़ती इनपुट कॉस्ट के कारण कीमतों में हल्की बढ़ोतरी करनी पड़ी।
इन कारों की बढेंगी कीमतें
जानकारी के लिए बता दें कि ये बढ़ी हुई कीमतें Mercedes-Benz C-Class, Mercedes-Benz E-Class, Mercedes-Benz GLC और Mercedes-Benz GLE जैसे मॉडल्स पर लागू होंगी। साथ ही यह भी बता दें कि मार्केट में मौजूद इलेक्ट्रिक वाहन और AMG परफॉर्मेंस मॉडल्स की कीमतों को बढ़ाया जाएगा या नहीं।