नाबालिग बेटी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, मां की हत्या के बाद शव से उतार दिए...

Edited By Updated: 18 May, 2025 10:14 PM

minor daughter hatched a horrifying conspiracy with her lover

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने रविवार की सुबह चिनहट क्षेत्र में एक महिला की हत्या के आरोप में उसकी नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने रविवार की सुबह चिनहट क्षेत्र में एक महिला की हत्या के आरोप में उसकी नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (पूर्वी क्षेत्र) शशांक सिंह ने बताया कि चिनहट थाना क्षेत्र में ऊषा सिंह (40) नामक महिला का शव आज सुबह उसके घर में पाया गया। उसकी गला काटकर हत्या की गई थी। 

बेटी ने कबूल की मां की हत्या की बात
अपराध स्थल का निरीक्षण करने पर पुलिस को ऊषा की 15 वर्षीय बेटी पर संदेह हुआ। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपनी मां की हत्या की बात कुबूल कर ली। इस मामले में उसके 17 वर्षीय प्रेमी को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों ने कुबूल किया है कि उन्होंने कपड़े से ऊषा सिंह का गला घोंटा और फिर कांच के टुकड़े से उसका गला काट दिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए दोनों ने शव को निर्वस्त्र कर दिया। हत्या की योजना बहुत ही सावधानी से बनाई गई थी और इस घटना को दुष्कर्म और हत्या का मामला बनाने की कोशिश की गई थी। 

मां की हत्या के बाद बेटी ने प्रेमी संग बनाई थी बेंगलुरु भागने की योजना
ऊषा सिंह ने कहा, ''हत्या के बाद बेटी अपने प्रेमी के साथ बेंगलुरु भागने की योजना बना रही थी लेकिन पुलिस की टीम ने दोनों को पकड़ लिया।'' पुलिस उपायुक्त ने बताया कि नाबालिग लड़की को पिछले साल उसके प्रेमी ने कथित तौर पर अगवा कर लिया था। ऊषा सिंह ने बाद में उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इस मामले में आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। सिंह ने कहा, ''कुछ महीने पहले हिरासत से रिहा होने के बाद युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ फिर से संपर्क स्थापित किया और अपने साथ हुई घटना के लिये ऊषा को जिम्मेदार ठहराया। इसके बाद उसने अपनी प्रेमिका के साथ हत्या की योजना बनाई।'' 

पुलिस ने पुष्टि की है कि घर में केवल ऊषा सिंह और उसकी बेटी ही रहती थीं। ऊषा के पति योगेंद्र सिंह का 12 साल पहले निधन हो गया था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!