चलती बाइक पर Couple ने सरेआम किया रोमांस, Girlfriend को गोद में बैठाकर स्टंट करते का Video सोशल मीडिया पर हुआ Viral

Edited By Updated: 03 Feb, 2026 03:10 PM

mp romance with girlfriend sitting on lap on a moving bike video goes viral

मध्य प्रदेश के सागर जिले से सुरक्षा और नैतिकता को ताक पर रखने वाली एक सनसनीखेज तस्वीर सामने आई है। यहां के जरुआखेड़ा क्षेत्र में एक युवक को चलती बाइक पर अपनी प्रेमिका के साथ सरेआम रोमांस करते हुए देखा गया। इस जानलेवा स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर...

Sagar Viral Video Romance on Bike : मध्य प्रदेश के सागर जिले से सुरक्षा और नैतिकता को ताक पर रखने वाली एक सनसनीखेज तस्वीर सामने आई है। यहां के जरुआखेड़ा क्षेत्र में एक युवक को चलती बाइक पर अपनी प्रेमिका के साथ सरेआम रोमांस करते हुए देखा गया। इस जानलेवा स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है जिसे देखकर लोग हैरान और आक्रोशित हैं।

क्या है वायरल वीडियो में?

वीडियो जरुआखेड़ा-जलंधर मार्ग का बताया जा रहा है जहां रविवार को एक कपल ने सड़क को अपनी प्राइवेट प्रॉपर्टी समझ लिया। युवक तेज रफ्तार में बाइक चला रहा है जबकि युवती पेट्रोल टंकी पर युवक की ओर मुंह करके (उल्टी) बैठी है। दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना है। युवती ने पहचान छुपाने के लिए चेहरा कपड़े से ढका हुआ है। सड़क पर अन्य वाहनों की आवाजाही के बावजूद यह जोड़ा एक-दूसरे में इस कदर खोया था कि उन्हें पीछे से रिकॉर्ड किए जा रहे वीडियो का भान तक नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें: 19 करोड़ महिलाएं हो चुकी हैं इस बीमारी की शिकार! Silent Killer की तरह चुपचाप कर रही वार, नजरअंदाज किया तो...

टोकने पर भी नहीं माने, जान को डाला जोखिम में

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सड़क पर चल रहे अन्य राहगीरों ने जब इस खतरनाक ड्राइविंग को देखा तो युवक को रोकने और समझाने की कोशिश की। लोगों की नसीहत सुनने के बजाय युवक और भी तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाने लगा। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी स्थिति में अचानक ब्रेक लगाने या असंतुलन होने पर दोनों की जान जा सकती थी साथ ही सामने से आने वाले निर्दोष लोग भी इसकी चपेट में आ सकते थे।

पुलिस की कार्रवाई और कानून

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस एक्टिव हो गई है। पुलिस बाइक के नंबर के आधार पर युवक की तलाश कर रही है। इस कृत्य के लिए युवक पर लापरवाही से वाहन चलाने (Rash Driving) और सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!