MP: आखिर सड़कों पर क्यों उतरे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Edited By Updated: 27 Nov, 2025 03:58 PM

mp youth congress protest sir vote issue police clash

मध्य प्रदेश में नवनिर्वाचित यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कथित ‘वोट चोरी’ और SIR में गड़बड़ी के विरोध में राज्य निर्वाचन आयोग की ओर मार्च किया। भोपाल के व्यापमं चौराहे पर पुलिस और कार्यकर्ताओं में झड़प हुई,...

नेशनल डेस्क : मध्य प्रदेश में नवनिर्वाचित यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के पदभार ग्रहण के बाद कार्यकर्ताओं ने कथित 'वोट चोरी' और मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में गड़बड़ी के विरोध में राज्य निर्वाचन आयोग की ओर मार्च किया। इस दौरान भोपाल के व्यापमं चौराहे पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई।

यूथ कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। अचानक कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय का घेराव करने के लिए रैली निकाल दी।

पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए व्यापमं चौराहे पर बैरिकेडिंग की। इसके बाद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई। तनावपूर्ण हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बाद पुलिस ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी भी शुरू कर दी। यूथ कांग्रेस का यह प्रदर्शन कथित 'वोट चोरी' और SIR में धांधली के आरोपों पर चुनाव आयोग का ध्यान खींचने के उद्देश्य से किया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!