Edited By Yaspal,Updated: 16 Feb, 2024 09:16 PM

मुंबई पुलिस को शुक्रवार को एक धमकी भरा कॉल आया। फोन करने वाले कंट्रोल रूम को बताया कि हथियारों से लैस कुछ आतंकवादी मुंबई के डोंगरी इलाके में घुस आए हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला कि यह कॉल फर्जी थी
नेशनल डेस्कः मुंबई पुलिस को शुक्रवार को एक धमकी भरा कॉल आया। फोन करने वाले कंट्रोल रूम को बताया कि हथियारों से लैस कुछ आतंकवादी मुंबई के डोंगरी इलाके में घुस आए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। आनन-फानन पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि यह कॉल फर्जी था। मुंबई पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है।