लक्षण नहीं दिखने के बावजूद महिला के पेट में बना बड़ा ट्यूमर, फरिश्ता बन डॉक्टरों ने बचाई जान

Edited By Updated: 02 Jul, 2022 10:10 AM

national news punjab kesari delhi bihar patna hospital tumor

बिहार की राजधानी पटना के एक सरकारी अस्पताल में एक महिला के पेट से करीब 15 किलोग्राम वजन के गर्भाशय संबंधी ट्यूमर को ऑपरेशन करके निकाला गया है। अस्पताल में महिला का इलाज करने वाले चिकित्सकों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क: बिहार की राजधानी पटना के एक सरकारी अस्पताल में एक महिला के पेट से करीब 15 किलोग्राम वजन के गर्भाशय संबंधी ट्यूमर को ऑपरेशन करके निकाला गया है। अस्पताल में महिला का इलाज करने वाले चिकित्सकों ने शनिवार को यह जानकारी दी। नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्त्री और प्रसूति रोग विभाग की प्रोफेसर डॉ उषा कुमारी के मुताबिक, महिला रोगी की उम्र 40 साल है तथा उसे पेट में दर्द और सूजन की शिकायत के बाद इस सप्ताह की शुरुआत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

प्रोफेसर डॉ उषा कुमारी के नेतृत्व में ही चिकित्सकों के एक दल ने महिला की सर्जरी कर उसके पेट से यह ट्यूमर निकाला है। डॉ उषा कुमारी ने कहा, ‘‘हम आलमगंज इलाके की रहने वाली रूपा देवी की जांच रिपोर्ट को देखकर चौंक गए थे। उसे पिछले कई महीनों से परेशानी थी। वह मंगलवार को अस्पताल में आई थी, जिसके बाद उसकी जांच की गयी थी।'' उन्होंने कहा कि शुक्रवार को सर्जरी के बाद से महिला खतरे से बाहर है। डॉ उषा कुमारी ने कहा, ‘‘मेरी जानकारी के अनुसार एनएमसीएच में हमारे विभाग में सर्जरी द्वारा निकाला गया ट्यूमर अब तक का सबसे बड़ा ट्यूमर है।'' 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!