अभिषेक शर्मा बन सकते हैं टीम के कप्तान, जानें बड़ी वजह

Edited By Updated: 16 Mar, 2026 09:47 PM

abhishek sharma can become the captain of the team

आईपीएल 2026 के आगामी सीजन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी को लेकर नई चर्चाएं सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम प्रबंधन ने शुरुआती मुकाबलों के लिए अभिषेक शर्मा को कप्तानी की जिम्मेदारी देने पर विचार किया है। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट...

नेशनल डेस्क : आईपीएल 2026 के आगामी सीजन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी को लेकर नई चर्चाएं सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम प्रबंधन ने शुरुआती मुकाबलों के लिए अभिषेक शर्मा को कप्तानी की जिम्मेदारी देने पर विचार किया है। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस फिलहाल चोट से उबर रहे हैं, ऐसे में उनके टीम से जुड़ने तक अभिषेक शर्मा टीम की अगुवाई कर सकते हैं।

चोट के कारण कमिंस बाहर

पैट कमिंस पिछले कुछ समय से पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह परेशानी उन्हें 2025 से है और एशेज सीरीज के दौरान यह और गंभीर हो गई थी। इसी चोट के चलते वे टी20 वर्ल्ड कप में भी हिस्सा नहीं ले सके थे और एशेज के कुछ टेस्ट मैचों से भी बाहर रहे थे। फिलहाल मेडिकल टीम की मंजूरी मिलने के बाद ही उनके मैदान पर लौटने की संभावना है।

शुरुआती मुकाबलों में बदलाव की संभावना

आईपीएल का नया सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। माना जा रहा है कि कमिंस शुरुआती कुछ मैचों में उपलब्ध नहीं होंगे। ऐसी स्थिति में टीम प्रबंधन ने अस्थायी तौर पर अभिषेक शर्मा को कप्तानी सौंपने की योजना बनाई है। कमिंस के पूरी तरह फिट होकर टीम में लौटते ही कप्तानी फिर उनके पास आ सकती है।

क्यों चुने जा सकते हैं अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा हाल के वर्षों में भारतीय क्रिकेट में तेजी से उभरते हुए खिलाड़ी के रूप में सामने आए हैं। आईपीएल के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है। इसी वजह से टीम प्रबंधन उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारी देने पर विचार कर रहा है।

शानदार रहा है प्रदर्शन

अभिषेक शर्मा ने अब तक आईपीएल में 70 से अधिक मैच खेलते हुए करीब 1800 से ज्यादा रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 160 से ऊपर रहा है और वे एक शतक तथा कई अर्धशतक भी लगा चुके हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भी उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी से अपनी अलग पहचान बनाई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अगर उन्हें कप्तानी मिलती है तो वे टीम को किस तरह आगे ले जाते हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!