Heart Symptoms Alert: सुबह उठते दिखें शरीर में ये लक्षण तो तुरंत कराएं अपना चेकअप, हार्ट अटैक से पहले की हो सकती 'वॉर्निंग'

Edited By Updated: 06 Mar, 2026 09:54 AM

cholesterol heart disease diabetes thyroid insomnia heart symptoms alert

Heart Symptoms Alert: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी सेहत को अक्सर पीछे छोड़ देते हैं. खराब रूटीन, देर रात तक जागना और जंक फूड का शौक अब हमारे दिल पर भारी पड़ रहा है. चौंकाने वाली बात यह है कि जो दिल की बीमारियां पहले सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित...

Heart Symptoms Alert: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी सेहत को अक्सर पीछे छोड़ देते हैं। खराब रूटीन, देर रात तक जागना और जंक फूड का शौक अब हमारे दिल पर भारी पड़ रहा है. चौंकाने वाली बात यह है कि जो दिल की बीमारियां पहले सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित थीं, वे अब युवाओं को भी अपना शिकार बना रही हैं। अक्सर हार्ट अटैक अचानक नहीं आता, बल्कि हमारा शरीर हमें कुछ शुरुआती संकेत देता है, जिन्हें हम मामूली समझकर टाल देते हैं। खास तौर पर सुबह सोकर उठते समय दिखने वाले कुछ लक्षण आपके दिल की सेहत का हाल बयां कर सकते हैं।

क्या है 'मॉर्निंग हाइपरटेंशन' और क्यों है यह खतरनाक?

ब्लड प्रेशर को अक्सर 'साइलेंट किलर' कहा जाता है क्योंकि यह चुपके से शरीर को खोखला करता है। हमारे शरीर का बीपी पूरे दिन बदलता रहता है, लेकिन सुबह सोकर उठते ही जब यह अचानक बढ़ जाता है, तो इस स्थिति को मेडिकल भाषा में 'मॉर्निंग हाइपरटेंशन' कहते हैं. सुबह के समय शरीर को जगाने के लिए कुछ हार्मोन्स एक्टिव होते हैं, जिससे बीपी थोड़ा बढ़ना सामान्य है, लेकिन अगर यह लेवल लगातार ज्यादा रहे तो यह सीधे तौर पर हार्ट अटैक या स्ट्रोक को न्यौता देता है।

इसके पीछे की वजह बढ़ता हुआ कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, थायरॉइड या फिर नींद की कमी हो सकती है। अगर आप बहुत अधिक तनाव में रहते हैं या आपकी किडनी में कोई समस्या है, तो भी सुबह का ब्लड प्रेशर अनियंत्रित हो सकता है।

वे 4 बड़े संकेत जो खतरे की ओर इशारा करते हैं

अगर सुबह उठते ही आपको नीचे दी गई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो समझ लीजिए कि आपके दिल को तुरंत मदद की जरूरत है:-

  1. सिर का भारीपन या तेज दर्द: सोकर उठते ही अगर सिर में तेज दबाव या दर्द महसूस हो, तो इसे केवल माइग्रेन या थकान न समझें, यह नसों पर बढ़ते रक्त के दबाव का संकेत हो सकता है।

  2. नाक से अचानक खून आना: जब ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, तो नाक की बारीक नसें उसे झेल नहीं पातीं और फट जाती हैं। इसे कभी भी हल्के में न लें। 

  3. आंखों के आगे अंधेरा या चक्कर: सुबह बिस्तर से उठते ही अगर सिर घूमने लगे या धुंधला दिखाई दे, तो यह बीपी में उतार-चढ़ाव का बड़ा लक्षण है।

  4. बिस्तर छोड़ते ही कमजोरी: रात भर की नींद के बाद भी अगर आप खुद को ऊर्जाहीन महसूस करते हैं और शरीर में भारी सुस्ती रहती है, तो यह संकेत है कि आपका दिल सही तरीके से पंप नहीं कर पा रहा है।

खुद को सुरक्षित रखने के लिए क्या करें?

दिल की इस जंग को आप अपनी आदतों में छोटे बदलाव करके जीत सकते हैं. सबसे पहले अपने खाने में नमक का इस्तेमाल कम करें और संतुलित आहार लें. सुबह की हल्की धूप में सैर करना और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना जादुई असर दिखा सकता है. सिगरेट और शराब जैसी आदतों को अलविदा कहें और कोशिश करें कि तनाव को खुद पर हावी न होने दें. सबसे जरूरी बात, नियमित अंतराल पर अपना हेल्थ चेकअप कराते रहें ताकि किसी भी खतरे को वक्त रहते पहचाना जा सके.

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!