पूर्व IAS अधिकारी अमित खरे को मिली बड़ी जिम्मेदारी, किए गए पीएम मोदी के सलाहकार नियुक्त

Edited By Updated: 12 Oct, 2021 06:29 PM

national news punjab kesari delhi bjp congress lakhimpur kheri violence

पिछले महीने उच्च शिक्षा सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए पूर्व नौकरशाह अमित खरे को संविदा आधार पर दो साल के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सलाहकार नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आदेश में यह जानकारी दी गई।

नेशनल डेस्क: पिछले महीने उच्च शिक्षा सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए पूर्व नौकरशाह अमित खरे को संविदा आधार पर दो साल के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सलाहकार नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आदेश में यह जानकारी दी गई।

PunjabKesari

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1985 बैच के झारखंड कैडर के अधिकारी खरे इसी साल 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हुए थे। आदेश के मुताबिक, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने भारत सरकार के सचिव के पद और वेतनमान पर प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधानमंत्री के सलाहकार के रूप में खरे की नियुक्ति को अनुबंध के आधार पर शुरू में दो साल की अवधि के लिए मंजूरी दी है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!