Merry Christmas 2021: हर साल 25 दिसंबर को क्यों मनाते हैं क्रिसमस, ये है इतिहास

Edited By Updated: 25 Dec, 2021 12:18 PM

national news punjab kesari delhi merry christmas 2021

दुनियाभर में यह त्योहार 25 दिसंबर को ही मनाया जाता है। ईसाई समुदाय की मान्यता के अनुसार, प्रभु यीशु मसीह के जन्म के प्रतीक के तौर पर हर साल क्रिसमस पर्व मनाया जाता है। हालांकि, क्या आपको मालूम है कि ईसाईयों के सबसे पवित्र ग्रंथ बाइबल में यीशु के...

नेशनल डेस्क: दुनियाभर में यह त्योहार 25 दिसंबर को ही मनाया जाता है। ईसाई समुदाय की मान्यता के अनुसार, प्रभु यीशु मसीह के जन्म के प्रतीक के तौर पर हर साल क्रिसमस पर्व मनाया जाता है। हालांकि, क्या आपको मालूम है कि ईसाईयों के सबसे पवित्र ग्रंथ बाइबल में यीशु के जन्म के लेकर कोई तय तारीख दर्ज ही नहीं है। ऐसे में  25 दिसंबर को ही पूरी दुनिया में क्रिसमस डे क्यों  मनाया जाता है, आईए जदानते हैं इसके बारे में-

PunjabKesari

25 दिसंबर को ही क्यों मनाते हैं क्रिसमस ?
शुरूआत में प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिवस को लेकर ईसाई समुदाय में मतभेद था। क्योंकि इनके जन्म की तारीख के विषय में किसी को भी कोई जानकारी नहीं थी। परन्तु 360 ईस्वी के आसपास रोम के एक चर्च में ईसा मसीह के जन्मदिन को मनाया गया। लंबी बहस और विचार के बीच चौथी शताब्दी में 25 दिसंबर को ईसा मसीह का जन्मदिवस घोषित किया गया, इसके बाद1836 ई. में अमेरिका में क्रिसमस को कानूनी मान्यता मिली और 25 दिसंबर को सार्वजनिक हाॅलीडे घोषित किया।

PunjabKesari

क्या है सेंटा क्लॉज की हिस्ट्री? 
सेंटा क्लॉज का जन्म 340 ई. में 06 दिसंबर को हुआ था। ऐसा कहा जाता है कि बचपन में ही सेंटा क्लॉज के माता-पिता का देहांत हो गया था और बड़े होने के बाद वो एक पादरी बन गए थे। उन्हें लोगों की मदद करना काफी अच्छा लगता था। वे बच्चों को रात में गिफ्ट इसलिए देते थे ताकि उन्हें कोई देख न सके।

PunjabKesari

जानें, क्रिसमस ट्री का इतिहास-
क्रिसमस के मौके पर क्रिसमस ट्री का खास महत्व है, हर कोई इसे अपने घर में सजाते हैं। इसे लेकर ऐसा मानना है कि क्रिसमस ट्री की शुरूआत उत्तरी यूरोप में कई सदी पहले हुई थी। उस दौरान बेर नाम के एक पेड़ को सजाकर विंटर फेस्टीवल मनाया जाता था। ऐसी मान्यता है कि प्रभु यीशु के जन्म के समय सभी देवताओं ने सदाबहार वृक्ष को सजाया था, तभी से इस वृक्ष को क्रिसमस ट्री के नाम से जाना जाने लगा।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!