घर के अंदर 25 फीट के तहखाने में छिपा था 36 लाख गबन करने वाला शातिर आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा

Edited By Updated: 14 Dec, 2025 03:20 PM

begusarai criminal bunker arrest 25 foot tunnel embezzlement

बेगूसराय में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे शातिर अपराधी त्रिपुरारी कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए अपने घर में 25 फीट का तहखाना बना रखा था। वह 36 लाख रुपये के सरकारी अनाज के गबन में शामिल था। पुलिस ने बारीकी से तलाशी लेकर...

नेशनल डेस्क : बिहार के बेगूसराय जिले के तेघरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे शातिर अपराधी त्रिपुरारी कुमार को गिरफ्तार किया है, जिस पर गबन के दो मामले समेत कई आपराधिक मामलों में आरोप हैं। इन मामलों में हत्या की कोशिश जैसी गंभीर वारदातें भी शामिल हैं।

तेघरा थाना की पुलिस लंबे समय से त्रिपुरारी कुमार की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस को लगातार गुप्त सूचना मिल रही थी कि वह अपने घर के आसपास देखा जा रहा है। हालांकि, जब भी पुलिस उसे पकड़ने के लिए उसके घर पहुंचती थी, वह किसी न किसी तरीके से गायब हो जाता था और पुलिस की सारी कोशिशें व्यर्थ साबित होती थीं।

घर में बनाया गया 25 फीट का तहखाना
तेघरा के डीएसपी ने बताया कि शनिवार की रात पुलिस ने आरोपी के घर की बारीकी से तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर के अंदर 25 फीट लंबा तहखाना पाया गया, जिस पर पटरा लगाया गया था। इस तहखाने के अंदर ही त्रिपुरारी कुमार छिपा हुआ था। यही वजह थी कि पहले पुलिस की छापेमारी के दौरान वह हर बार गायब हो जाता था। पुलिस ने तहखाने को खोलकर उसे गिरफ्तार किया।

डीएसपी ने आगे बताया कि त्रिपुरारी कुमार की गिरफ्तारी पुलिस के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रही। उसके द्वारा बनाए गए तहखाने और लगातार बदलते ठिकानों ने उसे पकड़ना कठिन बना दिया था। लेकिन इस बार पुलिस ने पूरी सावधानी और बारीकी से छानबीन की और शातिर अपराधी को अंततः उसके ही घर के अंदर से हिरासत में लिया।

36 लाख रुपये के सरकारी अनाज का गबन
त्रिपुरारी कुमार पर 36 लाख रुपये के सरकारी अनाज के गबन का भी आरोप है। त्रिपुरारी कुमार तेघरा थाना क्षेत्र के बरौनी का रहने वाला है। उसके पिता जन वितरण प्रणाली के दुकानदार हैं। पुलिस अब गिरफ्त में आए आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच कर रही है। डीएसपी ने बताया कि त्रिपुरारी कुमार पर दर्ज मामले में उसे पकड़ना पुलिस के लिए लंबे समय से चुनौतीपूर्ण रहा है। आरोपी के खिलाफ गबन के अलावा हत्या की कोशिश और अन्य आपराधिक घटनाओं के मामले भी दर्ज हैं। पुलिस ने इस गिरफ्तारी को अपने कार्यक्षमता और सतत प्रयासों की बड़ी सफलता बताया।

पुलिस ने बताया कि अब मामले की आगे की कार्रवाई और पूछताछ जारी है, ताकि त्रिपुरारी कुमार की अन्य संभावित आपराधिक गतिविधियों का पता लगाया जा सके। तेघरा थाने की पुलिस ने कहा कि लंबे समय से फरार चल रहे इस शातिर अपराधी को पकड़ने में इस तहखाने का खुलासा अहम साबित हुआ और पुलिस ने इस मामले में अपनी सतर्कता और रणनीति के जरिए सफलता प्राप्त की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!