Google Doodle: 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर Google ने पेश किया खास डूडल, कुछ ऐसे दे रहा देशवासियों को बधाई

Edited By Updated: 26 Jan, 2022 11:41 AM

national news punjab kesari delhi republic day search engine

भारत के 73वें गणतंत्र दिवस पर सर्च इंजन ‘गूगल'' ने अपने डूडल में हाथी, ऊंट और सैक्सोफोन सहित राजपथ पर 26 जनवरी को होने वाली परेड से जुड़ी कई झलकियां दिखाने की कोशिश की।

नेशनल डेस्क: भारत के 73वें गणतंत्र दिवस पर सर्च इंजन ‘गूगल' ने अपने डूडल में हाथी, ऊंट और सैक्सोफोन सहित राजपथ पर 26 जनवरी को होने वाली परेड से जुड़ी कई झलकियां दिखाने की कोशिश की। इस डूडल में कई जानवर, पक्षी और वाद्ययंत्र नजर आ रहे हैं और गूगल के अंग्रेजी हिज्जे के ‘ई' को तिरंगे के रंग में रंगा गया है। कम्पनी ने एक बयान में कहा, ‘‘ आज का डूडल भारतीय संविधान लागू होने के 72 साल पूरे होने पर भारत के गणतंत्र दिवस का जश्न मनाता है...इस दौरान राष्ट्र ने एक स्वतंत्र गणराज्य के रूप में कई परिवर्तन देखे।'' बयान में कहा गया, ‘‘भारतीय संविधान को 26 नवंबर, 1949 को अपनाया गया था और आज के दिन आधिकारिक तौर पर 1950 में इसे लागू किया गया, जब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ‘पूर्ण स्वराज' या ‘पूर्ण स्वतंत्रता' की घोषणा की थी।''

 डूडल में परेड के प्रमुख आकर्षकों को दिखाने की कोशिश की गई है, जिसमें 'गूगल' के अंग्रेजी हिज्जे के हर अक्षर को अलग रूप दिया गया है। इसमें ‘जी' में हाथी, ऊंट, घोड़ा और कुत्ता दिखाया गया है। ये सभी जानवर परेड में नजर आते हैं। ‘ओ' अक्षर में तबला और ‘जी' में सैक्सोफोन नजर आ रहा है। इन संगीत वाद्ययंत्रों का इस्तेमाल परेड में सेना की कई टुकड़ियों के बैंड द्वारा किया जाता है। ‘एल' अक्षर के आसपास शांति के प्रतीक के रूप में दो सफेद कबूतर उड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं, ‘ई' को तिरंगे के रंग में रंगा गया है। गूगल ने 2021 में, गणतंत्र दिवस को चिह्नित करने के लिए डूडल में भारत के जीवंत रंगों, कला, संस्कृति, परिधान एवं विरासत को दिखाया था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!