Apple की एक गलती और FB पर लीक हो गई लड़की की न्यूड फोटो, अब देना पड़ेगा लाखों डॉलर का जुर्माना

Edited By Updated: 08 Jun, 2021 12:39 PM

national news punjab kesari i phone service centre facebook

रिपेयरिंग के लिए दिए आई-फोन से फेसबुक पर न्यूड तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए जाने के मामले में एपल ने एक स्टूडैंट को लाखों डालर का जुर्माना अदा किया है। पेगाट्रॉन द्वारा कैलिफ़ोर्निया में संचालित एक एपल की रिपेयर फैसिलिटी में 2 टैक्नीशियन्स ने इस काम...

नेशनल डेस्क: रिपेयरिंग के लिए दिए आई-फोन से फेसबुक पर न्यूड तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए जाने के मामले में एपल ने एक स्टूडैंट को लाखों डालर का जुर्माना अदा किया है। पेगाट्रॉन द्वारा कैलिफ़ोर्निया में संचालित एक एपल की रिपेयर फैसिलिटी में 2 टैक्नीशियन्स ने इस काम को अंजाम दिया था।

प्राइवेसी का गंभीर उल्लंघन 2016 में हुआ था जब ओरेगन में एक यूनिवर्सिटी के स्टूडैंट ने अपना फोन मुरम्मत के लिए एपल को भेजा था। जैसे ही फोन ठीक किया जा रहा था, 2 टैक्नीशियन्स ने स्टूडैंट के फेसबुक अकाऊंट पर फोन में मौजूद 10 तस्वीरें अनड्रैस के कई स्टैप्स और एक सैक्स वीडियो पोस्ट की। स्टूडैंट को उसके दोस्तों द्वारा पोस्ट की सूचना देने के बाद तस्वीरों को हटा दिया गया। जाहिर है कि यह घटना अपनी रिपेयर फैसिलिटी के सख्त नियंत्रण पर एप्पल द्वारा बार-बार किए गए लंबे दावों में एक स्पष्ट खामी दिखाती है। 

छिपाई जा रही मामले की डिटेल
रिपोर्ट के अनुसार कानूनी फाइलिंग के लिए निपटान की सही अमाऊंट का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, इसे लाखों-डॉलर अमाऊंट के रूप में बताया गया है। वहीं भुगतान के दौरान एक प्राइवेसी प्रावधान पर भी सहमति हुई, जिससे व्यक्ति को मामले पर चर्चा करने या पेड अमाऊंट का खुलासा करने से रोका जा सके। प्राइवेसी समझौते से घटना की कई डिटेल्स को छिपा दिया गया। वहीं एपल द्वारा डिटेल्ड जांच के बाद दोनों कर्मचारियों को निकाल दिया गया है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!