J-K: बारामूला में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी ढेर

Edited By Updated: 30 Sep, 2022 12:33 PM

national news punjab kesari jammu and kashmir baramulla

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार तड़के शोपियां और बारामूला जिलों में सुरक्षा बलों...

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार तड़के शोपियां और बारामूला जिलों में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी। 

PunjabKesari

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां के चित्रगाम इलाके और उत्तरी कश्मीर में बारामूला के येदिपुरा इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। उन्होंने बताया कि बारामूला में मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादी मारे गए। 

कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) विजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘ एक और आतंकवादी मारा गया (कुल दो मारे जा चुके हैं। ये दोनों आतंकवादी जैश से नाता रखते थे। तलाश अभियान अब भी जारी है..।'' 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!