क्या हार मान गया ईरान ? ट्रंप की डेडलाईन पर ईरानी राष्ट्रपति का ऐलान, मैं खुद और देश के 14 मिलियन लोग कुर्बानी को तैयार

Edited By Updated: 07 Apr, 2026 03:08 PM

as trump s deadline looms iran president asserts 14 million iranians ready to

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने कहा कि 1.4 करोड़ ईरानी देश के लिए जान देने को तैयार हैं। वहीं डोनाल्ड ट्रंप के हॉर्मुज अल्टीमेटम से युद्ध का खतरा और बढ़ गया है।

International Desk: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव अब बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि 1.4 करोड़ (14 मिलियन) ईरानी देश की रक्षा के लिए अपनी जान देने को तैयार हैं।  पेज़ेशकियन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा कि वह खुद भी देश के लिए बलिदान देने के लिए तैयार हैं। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका की ओर से सख्त चेतावनी दी गई है। इस बयान से दुनिया में हलमच गई है कि क्या ईरान ने अमेरिका के सामने हार मान ली है?

 

Iran’s President Pezeshkian:

“Over 14 million proud Iranians have, up to this moment, declared their readiness to sacrifice their lives in defence for Iran. I will also sacrifice my life for Iran”.#Irán #IranWar‌ #Israel #TelAviv #America #Washington #Tehran #IRGC pic.twitter.com/h5UnSXXQ7u

— UMU (@umu_mission) April 7, 2026

इससे पहले ईरान के उप खेल मंत्री अलीरेज़ा रहीमी ने युवाओं, खिलाड़ियों, छात्रों और शिक्षकों से अपील की थी कि वे पावर प्लांट्स के आसपास “मानव श्रृंखला” बनाएं। इसका उद्देश्य संभावित हवाई हमलों को रोकना है। दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को अल्टीमेटम दिया है कि वह हॉर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोले। उन्होंने चेतावनी दी कि तय समय तक ऐसा नहीं करने पर ईरान के सभी बिजली संयंत्रों और पुलों पर बड़े पैमाने पर बमबारी की जाएगी।

PunjabKesari

ट्रंप ने कहा कि यह “क्रिटिकल पीरियड” है और ईरान को समझौते के लिए समय दिया गया था। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर ईरान नहीं माना, तो “पूरा देश एक रात में खत्म किया जा सकता है” और उसे “स्टोन एज” में भेज दिया जाएगा। इस बयान के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ गया है। एक तरफ अमेरिका का सख्त रुख है, तो दूसरी तरफ ईरान भी पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रहा।  दोनों देशों के बीच टकराव अब सीधे युद्ध के कगार पर पहुंचता नजर आ रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र और दुनिया में चिंता बढ़ गई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!