Breaking news: पवन खेड़ा के घर असम पुलिस ने की छापेमारी

Edited By Updated: 07 Apr, 2026 01:26 PM

assam police raids pawan khera s house

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मंगलवार को असम पुलिस की एक स्पेशल टीम पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची। यह कार्रवाई असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई...

PunjabKesariनेशनल डेस्क: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मंगलवार को असम पुलिस की एक स्पेशल टीम पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची। यह कार्रवाई असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई एक FIR के ठीक एक दिन बाद हुई है।

 

क्या है पूरा मामला?

सामने आई जानकारी के अनुसार असम पुलिस ने पवन खेड़ा के खिलाफ दर्ज मामले की जांच के सिलसिले में उनके घर पर छापेमारी की है। इस दौरान स्थानीय दिल्ली पुलिस भी मौके पर मौजूद रही, जो कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए असम पुलिस के अधिकारियों की सहायता कर रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पुलिस का इरादा केवल पूछताछ का है या खेड़ा की गिरफ्तारी की संभावना भी है। पवन खेड़ा के घर के बाहर इस समय सुरक्षा बढ़ा दी गई है और राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री का कड़ा रुख

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी में मीडिया से बात करते हुए पवन खेड़ा के खिलाफ "कठोरतम कार्रवाई" करने का संकल्प लिया। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा "पवन खेड़ा के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, बस कुछ दिन इंतजार करें। कांग्रेस असम में खत्म हो चुकी है। दुबई के जिस अपार्टमेंट और प्रॉपर्टी के दस्तावेजों का हवाला दिया जा रहा है, वे 'Scribd' प्लेटफॉर्म से चोरी किए गए हैं।" मुख्यमंत्री ने आगे आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता गौरव गोगोई और पवन खेड़ा को इस मुद्दे पर पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप्स से मदद मिल रही है। उन्होंने सवाल उठाया, "पाकिस्तान गौरव गोगोई की मदद क्यों कर रहा है?"

PunjabKesari

चुनाव पर असर

असम में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि इन झूठे आरोपों के बाद सट्टा बाजार में एनडीए (NDA) की सीटें 94 से बढ़कर 99 हो गई हैं और उन्हें उम्मीद है कि वे 100 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!