Edited By jyoti choudhary,Updated: 07 Apr, 2026 03:33 PM

शेयर बाजार में आज कारोबार के दौरान मजबूती का माहौल देखने को मिला और दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद बाजार ऊपरी स्तरों के करीब बंद हुआ। निवेशकों की खरीदारी के दम पर दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान में बने रहे, जिससे बाजार में पॉजिटिव सेंटीमेंट साफ नजर आया।
बिजनेस डेस्कः शेयर बाजार में आज कारोबार के दौरान मजबूती का माहौल देखने को मिला और दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद बाजार ऊपरी स्तरों के करीब बंद हुआ। निवेशकों की खरीदारी के दम पर दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान में बने रहे, जिससे बाजार में पॉजिटिव सेंटीमेंट साफ नजर आया।
सेंसेक्स 509.73 अंकों की तेजी के साथ 74,616.58 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 155.40 अंक यानी 0.68% चढ़कर 23,123.65 के स्तर पर बंद हुआ। यह तेजी इस बात का संकेत है कि बाजार में निवेशकों का भरोसा बरकरार है और गिरावट पर खरीदारी का ट्रेंड जारी है।
शुरुआती कमजोरी के बाद बाजार ने जिस तरह से रिकवरी की, वह खास रहा। आज की तेजी में बैंकिंग सेक्टर ने अहम भूमिका निभाई। बैंक निफ्टी में निचले स्तरों से करीब 800 अंकों की जोरदार रिकवरी देखने को मिली, जो यह दर्शाता है कि बैंकिंग शेयरों में एक बार फिर मजबूत खरीदारी लौट रही है। बैंकिंग स्टॉक्स की इस मजबूती ने पूरे बाजार को सपोर्ट दिया।