ट्रंप का अल्टीमेटम: हॉर्मुज खोलो वर्ना भुगतो तबाही ! सऊदी ने फौरन बंद किया बड़ा पुल, ईरानी खतरे से सहमा मिडल ईस्ट

Edited By Updated: 07 Apr, 2026 12:01 PM

bridge linking saudi arabia to bahrain closed over iranian threats

ईरान-सऊदी अरब तनाव के बीच किंग फहद कॉजवे बंद कर दिया गया। डोनाल्ड ट्रंप ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य खोलने का अल्टीमेटम दिया, जिससे युद्ध और वैश्विक संकट का खतरा बढ़ गया।

International Desk: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद सऊदी अरब ने ईरानी हमलों के खतरे को देखते हुए किंग फहद कॉजवे को मंगलवार तड़के बंद कर दिया। यह पुल बहरीन को सड़क के जरिए जोड़ने वाला एकमात्र मार्ग है, इसलिए इसका बंद होना रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है।अधिकारियों के अनुसार, सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत को निशाना बनाए जाने की आशंका के चलते एहतियातन वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। यह इलाका तेल उत्पादन के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है।  ट्रंप ने हॉर्मुज न खोलने पर ईरान पर बमबारी की धमकी दी है। 

 

इस बीच, ईरान ने सऊदी अरब पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। हालांकि, इन्हें हवा में ही रोक लिया गया, लेकिन उनके टुकड़े ऊर्जा केंद्रों के पास गिरे, जिससे खतरा और बढ़ गया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ा अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर हॉर्मुज जलडमरूमध्य को तय समय तक नहीं खोला गया, तो ईरान के बिजली संयंत्रों और पुलों पर हमला किया जाएगा। ट्रंप ने यहां तक कहा कि “पूरा देश एक रात में खत्म किया जा सकता है।”

 

इसी दौरान इज़राइल ने भी ईरान में संभावित हमलों को लेकर लोगों को ट्रेन से दूर रहने की चेतावनी दी है। वहीं ईरान ने युवाओं से अपील की है कि वे पावर प्लांट्स के चारों ओर मानव श्रृंखला बनाकर उनकी रक्षा करें। युद्ध के चलते तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है और ब्रेंट क्रूड 111 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ रहा है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने कहा है कि नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमला अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन होगा। वहीं क्रिस्टोफर लक्सन ने भी ऐसे कदमों को अस्वीकार्य बताया है। हालांकि, बढ़ते तनाव के बीच कूटनीतिक बातचीत जारी है, लेकिन स्थिति अभी भी बेहद नाजुक बनी हुई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!