LAC पर फिर झड़प, सिक्किम में पिछले हफ्ते चीनी घुसपैठ को भारतीय सेना ने किया नाकाम

Edited By Updated: 25 Jan, 2021 01:32 PM

national news punjab kesari ladakh india china army lac

पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन के बीच जारी गतिरोध के बीच पिछले हफ्ते उत्तरी सिक्किम के नाकू ला में भी दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने आए गए थे। घटना की जानकारी रखने वालों ने सोमवार को बताया कि चीन के सैनिकों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पार कर...

नेशनल डेस्क: पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन के बीच जारी गतिरोध के बीच पिछले हफ्ते उत्तरी सिक्किम के नाकू ला में भी दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने आए गए थे। घटना की जानकारी रखने वालों ने सोमवार को बताया कि चीन के सैनिकों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पार कर भारतीय इलाके में घुसपैठ करने की कोशिश की लेकिन भारतीय सेना के जवानों ने उन्हें रोक दिया। माना जा रहा है कि विवाद उस समय हुआ जब भारतीय जवानों ने चीन के सैनिकों को रोका। 
जवाबी संघर्ष में 20 चीनी सैनिक व चार भारतीय जवान जख्मी हो गए। 
PunjabKesari

उल्लेखनीय है कि नाकू ला वही स्थान है जहां पर पिछले साल नौ मई को भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। इसके बाद पूर्वी लद्दाख के पेंगोंग लेक इलाके में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी और तब से अबतक करीब नौ महीने से वहां सैन्य गतिरोध जारी है। इस बीच, पूर्वी लद्दाख के सभी तनाव वाले इलाके से सैनिकों की वापसी के उद्देश्य से रविवार को भारत और चीन की सेना के बीच रविवार को एक और दौर की कोर कमांडर स्तर की वार्ता हुई।

भारतीय सेना ने जारी किया बयान
वहीं भारतीय सेना की ओर से बयान जारी कर बताया गया कि 20 जनवरी को दोनों सेनाओं के बीच मामूली झड़प हुई थी जिसे वहां लागू प्रोटोकॉल के तहत स्थानीय कमांडरों ने सुलझा लिया था। चीन के सैनिकों के बीच हुए झड़प पर भारतीय सेना ने बयान जारी करते हुए कहा कि ये दोनों देश की सेनाओं के बीच हुआ मामूली झड़प था। स्थानीय स्तर के कमांडर्स ने तुरंत इस विवाद को सुलझा लिया।  भारतीय सेना ने कहा कि 20 जनवरी को सेना के जवानों में मामूली टकराव हुआ था। उन्होंने मीडिया से अनुरोध किया है कि वे गलत तथ्य न चलायें। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!