एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने की अमित शाह से मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Edited By Updated: 03 Aug, 2021 06:11 PM

ncp chief sharad pawar met amit shah discussions on many issues

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और चीनी के मूल्य तथा पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। पवार के साथ राज्य सहकारी चीनी मिल...

नेशनल डेस्कः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और चीनी के मूल्य तथा पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। पवार के साथ राज्य सहकारी चीनी मिल संघ के अध्यक्ष जयप्रकाश दांडेगांवकर और रायगढ़ से राकांपा सांसद भी थे।

शाह से मुलाकात के बाद पवार ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने उत्पादन की लागत से भी कम चीनी के वर्तमान बिक्री मूल्य को लेकर चर्चा की और सरकार से इस पर गौर करने का अनुरोध किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!