जानिए कौन है भारत का सबसे रईस भिखारी, महीने की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश

Edited By Updated: 26 Jul, 2025 12:51 PM

number of beggars in india which state has the most beggars

भारत में भीख मांगने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है। 2011 की जनगणना के मुताबिक पूरे देश में कुल 4,13,670 भिखारी थे। इनमें से 2,21,673 पुरुष और 1,91,997 महिलाएं थीं। ये आंकड़े हमें बताते हैं कि भीख मांगना सिर्फ एक समस्या नहीं बल्कि एक बड़ा...

नेशनल डेस्क: भारत में भीख मांगने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है। 2011 की जनगणना के मुताबिक पूरे देश में कुल 4,13,670 भिखारी थे। इनमें से 2,21,673 पुरुष और 1,91,997 महिलाएं थीं। ये आंकड़े हमें बताते हैं कि भीख मांगना सिर्फ एक समस्या नहीं बल्कि एक बड़ा सामाजिक मुद्दा भी है। ऐसे कई लोग होते हैं जो अपने दो वक्त की रोटी के लिए सड़कों, मंदिरों, ट्रैफिक सिग्नल पर भीख मांगते हैं। इनमें बूढ़े, जवान, बच्चे, महिलाएं सभी शामिल होते हैं।

सबसे ज्यादा भिखारी किस राज्य में हैं?
देश में भिखारियों की संख्या की बात करें तो पश्चिम बंगाल शीर्ष पर है। यहां लगभग 81,244 भिखारी हैं जो अन्य राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा हैं। दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश है जहां 65,835 भिखारी पाए जाते हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान आते हैं। ये राज्य भिखारियों की संख्या के लिहाज से आगे हैं। इन राज्यों में भीख मांगना एक आम बात है और बड़ी संख्या में लोग इस पेशे से जुड़े हैं।

भिखारियों की मासिक कमाई कितनी होती है?
किसी भी भिखारी की कमाई कई बातों पर निर्भर करती है जैसे कि वह किस शहर या जगह पर भीख मांगता है, भीड़ कितनी है और उसकी मेहनत। आधिकारिक तौर पर भिखारियों की आमदनी का कोई ठोस आंकड़ा नहीं है लेकिन अनुमान लगाया जा सकता है। साधारण भिखारी जो छोटे शहरों या ग्रामीण इलाकों में भीख मांगते हैं वे प्रतिदिन 100 से 500 रुपये तक कमा सकते हैं। इससे उनकी महीने की कमाई लगभग 3,000 से 15,000 रुपये के बीच होती है। वहीं बड़े शहरों में जैसे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और लखनऊ में भिखारी प्रतिदिन 500 से 1,000 रुपये तक कमा सकते हैं। उनकी मासिक कमाई 15,000 से 30,000 रुपये तक पहुंच सकती है।

भारत के टॉप-5 अमीर भिखारी और उनकी कमाई
भारत में कुछ ऐसे भिखारी भी हैं जो अपने क्षेत्र में काफी ज्यादा कमाई करते हैं। इनकी कमाई सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

  • भरत जैन (मुंबई)
    भरत जैन को भारत का सबसे अमीर भिखारी माना जाता है। वे प्रतिदिन 2,000 से 2,500 रुपये तक कमाते हैं। उनकी महीने की आमदनी 60,000 से 75,000 रुपये के बीच होती है।

  • लक्ष्मी दास (कोलकाता)
    लक्ष्मी दास 16 साल की उम्र से भीख मांग रही हैं। वे महीने में लगभग 30,000 रुपये कमाती हैं।

  • सरवतिया देवी (पटना, बिहार)
    पटना की रहने वाली सरवतिया देवी भीख मांगकर महीने में 50,000 रुपये तक कमा लेती हैं। वे सालाना 36,000 रुपये बीमा प्रीमियम भी देती हैं।

  • कृष्ण कुमार गीते (मुंबई)
    कृष्ण कुमार गीते भी मुंबई में रहते हैं। वे रोजाना लगभग 1,500 रुपये कमाते हैं। उनकी मासिक आय लगभग 45,000 रुपये है।

  • संभाजी काले (मुंबई के स्लम एरिया)
    संभाजी काले भी मुंबई के स्लम एरिया में रहते हैं और रोजाना 1,500 रुपये की कमाई करते हैं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!