Vodka लवर्स हो जाएं खुश! दुनिया भर में मशहूर ये शराब भारत में मिलती है इतने सस्ते में...कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Edited By Updated: 06 Dec, 2025 04:56 PM

vodka lovers rejoice this globally renowned liquor is available in india at su

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हालिया भारत यात्रा ने कूटनीतिक हलचल के साथ-साथ आम लोगों में रूस की संस्कृति और जीवनशैली के प्रति जिज्ञासा भी बढ़ा दी है। इसी बीच एक चीज़ ने इंटरनेट पर सुर्खियां बटोरी रूस की शान, रशियन वोडका।

नेशनल डेस्क: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हालिया भारत यात्रा ने कूटनीतिक हलचल के साथ-साथ आम लोगों में रूस की संस्कृति और जीवनशैली के प्रति जिज्ञासा भी बढ़ा दी है। इसी बीच एक चीज़ ने इंटरनेट पर सुर्खियां बटोरी रूस की शान, रशियन वोडका।

रूसियों के लिए वोडका पानी
रूस और वोडका का रिश्ता सदियों पुराना है। ‘वोडका’ शब्द रूसी शब्द ‘वोदा’ से आया है, जिसका अर्थ है ‘पानी’। शादी से लेकर अंतिम संस्कार तक, हर समारोह में वोडका की मौजूदगी रूसी जीवन का हिस्सा मानी जाती है। शुरू में यह पेय दवा के तौर पर इस्तेमाल होती थी, अब यह संस्कृति और इतिहास का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है।


कैसे बनती है वोडका?
वोडका की खासियत उसकी शुद्धता और स्मूदनेस में है। इसे मुख्य रूप से आलू, गेहूं, राई या चुकंदर (शुगर बीट) से तैयार किया जाता है। कच्चे पदार्थों को पीसकर उबालने के बाद फर्मेंटेशन किया जाता है। इसके बाद शुरू होती है डिस्टिलेशन प्रक्रिया, जिसमें बार-बार फिल्टर और कभी-कभी चारकोल से भी गुजरता है ताकि स्वाद पूरी तरह स्मूद और क्लीन हो। अंत में इसे विशेष पानी के साथ संतुलित किया जाता है।


भारत में मशहूर रशियन वोडका ब्रांड्स
Stolichnaya (Stoli) – 4 बार डिस्टिल और 3 बार फिल्टर, 750ML की कीमत लगभग ₹1,500।
Beluga Noble – साइबेरिया की वादियों में बनी, 30 दिन ‘रेस्ट’, कीमत ₹5,990।
Russian Standard – भारत में लोकप्रिय, ‘ओरिजिनल’ ₹2,200, ‘गोल्ड’ ₹2,600, ‘प्लैटिनम’ ₹5,000।
AMG Carbon – कार्बन फिल्टरेशन तकनीक से तैयार, कीमत ₹2,000।
Belankaya Gold – लग्जरी और स्मूदनेस के लिए विकल्प।
Green Mark – पारंपरिक रेसिपी और किफायती कीमत का संतुलन, ₹1,630।


क्यों खास है ये वोडका?
रशियन वोडका सिर्फ शराब नहीं, बल्कि स्मूदनेस, परंपरा और क्वालिटी का संगम है। भारत में शराब प्रेमियों के लिए ये कॉकटेल या ‘नीट’ (बिना पानी/सोडा) पीने का सबसे पसंदीदा विकल्प बन चुकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!