ओडिशा ट्रेन दुर्घटना- LIC का बड़ा फैसला, क्लेम प्रोसेस को बनाया आसान, पीड़ितों को मिलेगी राहत

Edited By Seema Sharma,Updated: 05 Jun, 2023 09:22 AM

odisha train accident lic big decision made the claim process easier

ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को हुई दुखद ट्रेन दुर्घटना पर LIC ऑफ इंडिया ने गहरा दुख व्यक्त किया है। LIC प्रभावित लोगों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है और वित्तीय राहत प्रदान करने के लिए दावे निपटान में तेजी लाएगा।

नेशनल डेस्क: ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को हुई दुखद ट्रेन दुर्घटना पर LIC ऑफ इंडिया ने गहरा दुख व्यक्त किया है। LIC प्रभावित लोगों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है और वित्तीय राहत प्रदान करने के लिए दावे निपटान में तेजी लाएगा। LIC के अध्यक्ष सिद्धार्थ मोहंती ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।  सिद्धार्थ मोहंती ने LIC पॉलिसी और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के दावेदारों की कठिनाइयों को कम करने के लिए कई रियायतों की घोषणा की। पंजीकृत मृत्यु प्रमाण पत्र के बदले में, रेलवे अधिकारियों, पुलिस या किसी राज्य या केंद्र सरकार के प्राधिकरणों द्वारा प्रकाशित हताहतों की सूची को मृत्यु के प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाएगा।

 

दावा संबंधित प्रश्नों का उत्तर देने और दावेदारों को सहायता प्रदान करने के लिए मंडल और शाखा स्तर पर विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किए गए है। यह सुनिश्चित किया गया है के दावेदारों तक पहुंचने के सभी प्रयास किए जाएंगे और प्रभावित परिवारों के दावों का तेजी से निपटारा किया जाए। आगे की सहायता के लिए दावेदार निकटतम शाखा / मंडल / ग्राहक क्षेत्र से संपर्क कर सकते हैं। दावेदार हमारे कॉल सेंटर - 022 68276827 पर भी कॉल कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें: कार्यकारी निदेशक (सीसी) LIC ऑफ इंडिया, केंद्रीय कार्यालय, मुंबई। इसके साथ ही LIC ने लोगों की मदद के लिए ईमेल आईडी जारी की है।

 

गौरतलब है कि ओडिशा के मुख्य सचिव पी के जेना ने रविवार को दुर्घटना में 275 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक शव की दो बार गिनती और गिनती के दौरान कुछ अन्य गलतियों के कारण शनिवार को मृतकों की संख्या 288 हो गई थी।  जेना ने कहा कि अब तक 275 शवों में से 88 की पहचान की जा चुकी है। मुख्य सचिव ने कहा कि 170 शवों को पहचान के लिए भुवनेश्वर लाया गया और बाद में मृतकों के परिजनों और रिश्तेदारों को सौंप दिया गया जबकि 17 और शवों को लाने की प्रक्रिया जारी है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!