Gold Price Today: ट्रंप के 100% शुल्क लागू होने के बाद सोने के दामों में आया भारी उछाल, जानें आपके शहर में क्या है रेट?

Edited By Updated: 26 Sep, 2025 01:03 PM

old price today gold prices have seen a huge jump after trump imposed 100 duty

नवरात्रि के पांचवें दिन सोने के दामों में फिर तेजी देखी गई है। पिछले दिनों तीसरे नवरात्रि  और चौथे नवरात्रि पर सोने के भाव में गिरावट आई थी, लेकिन आज 5वें दिन 24, 22 और 18 कैरेट के सोने के दाम बढ़ गए। इसके साथ ही सोने का भाव फिर एक लाख 14 हजार रुपये...

नेशनल डेस्क : नवरात्रि के पांचवें दिन सोने के दामों में फिर तेजी देखी गई है। पिछले दिनों तीसरे नवरात्रि  और चौथे नवरात्रि पर सोने के भाव में गिरावट आई थी, लेकिन आज 5वें दिन 24, 22 और 18 कैरेट के सोने के दाम बढ़ गए। इसके साथ ही सोने का भाव फिर एक लाख 14 हजार रुपये से ऊपर पहुंच गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि नवरात्रि में मांग बढ़ने के कारण सोने के दामों में तेजी आई है। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल और अमेरिकी फार्मा इंडस्ट्री पर लगाए गए 100% टैरिफ ने भी कीमतों को प्रभावित किया है।

10 ग्राम सोने का आज का रेट

  • 24 कैरेट: ₹1,14,880 (आज 440 रुपये बढ़ा)
  • 22 कैरेट: ₹1,05,000 (आज 400 रुपये बढ़ा)
  • 18 कैरेट: ₹86,160 (आज 330 रुपये बढ़ा)

100 ग्राम सोने का आज का रेट

  • 24 कैरेट: ₹11,48,880 (आज 4,400 रुपये बढ़ा)
  • 22 कैरेट: ₹10,53,000 (आज 4,000 रुपये बढ़ा)
  • 18 कैरेट: ₹8,61,600 (आज 3,300 रुपये बढ़ा)

8 ग्राम सोने का आज का रेट

  • 24 कैरेट: ₹91,904 (आज 352 रुपये बढ़ा)
  • 22 कैरेट: ₹84,240 (आज 320 रुपये बढ़ा)
  • 18 कैरेट: ₹69,928 (आज 264 रुपये बढ़ा)

आज  प्रमुख शहरों में सोने के दाम

दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹11,503, 22 कैरेट का ₹10,545 और 18 कैरेट का ₹8,631 है। 

मुंबई में 24 कैरेट सोना ₹11,488, 22 कैरेट ₹10,530 और 18 कैरेट ₹8,616 में बिक रहा है। 

लखनऊ में 24 कैरेट ₹11,503, 22 कैरेट ₹10,545 और 18 कैरेट ₹8,631 है। 

पटना में 24 कैरेट ₹11,493, 22 कैरेट ₹10,535 और 18 कैरेट ₹8,621 में उपलब्ध है। 

चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने का रेट ₹11,503, 22 कैरेट ₹10,545 और 18 कैरेट ₹8,631 है।

यह भी पढ़ें - व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप से मिले शहबाज शरीफ औरअसीम मुनीर, जानें दोनों देशों के बीच कौन सी हुई अहम डील

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!