दो महीने में खुली विकास कार्यों की पोल, 12,000 करोड़ की लागत से बने एक्सप्रेसवे पर पड़े गड्ढे

Edited By Updated: 02 Jul, 2026 04:24 PM

12 000 crore expressway develops potholes within just two months

देश में बनाए जा रहे बड़े-बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की गुणवत्ता को लेकर अब राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि देश में विकास कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर...

नेशनल डेस्क। देश में बनाए जा रहे बड़े-बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की गुणवत्ता को लेकर अब राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि देश में विकास कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है जिससे जनता के पैसे से बनी सार्वजनिक संपत्तियां (Public Assets) समय से पहले ही बर्बाद हो रही हैं। विपक्ष ने इसके प्रमाण के तौर पर हाल ही में खुले दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की खस्ताहाल स्थिति का हवाला दिया है।

एक पोस्ट में पार्टी ने दावा किया कि 14 अप्रैल, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए गए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में उद्घाटन के दो महीने के भीतर ही बड़े-बड़े गड्ढे हो गए। कांग्रेस ने कहा, नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल, 2026 को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था लेकिन सिर्फ दो महीने बाद ही 12,000 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे पर बड़े-बड़े गड्ढे दिखाई देने लगे। 

 

 

इससे पता चलता है कि इस एक्सप्रेसवे के निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और फंड की हेराफेरी हुई है। पार्टी ने आगे आरोप लगाया कि यह कोई अकेली घटना नहीं है और दावा किया कि देश भर में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स खराब हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पति से किनारा कर दो लिव-इन पार्टनर्स के साथ रह रही थी महिला, चलाती थी ई-रिक्शा, फिर एक दिन बंद कमरे...

पार्टी ने कहा, यह ऐसा पहला मामला नहीं है। देश भर में चाहे पुल हों या सड़कें, हाईवे हों या पानी की टंकियां, रेलवे स्टेशन हों या एयरपोर्ट की छतें - हर जगह इंफ्रास्ट्रक्चर खराब हो रहा है। केंद्र पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया कुल मिलाकर बात साफ है मोदी सरकार देश और लोगों के लिए खतरनाक है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया था, जो उत्तराखंड और आसपास के क्षेत्र के विकास में एक अहम पड़ाव था।

यह भी पढ़ें: Thailand: बौद्ध भिक्षुओं को 11 साल के बच्चे ने पिकअप ट्रक से रौंदा, 8 की मौत, CCTV में दिखा खौफनाक मंजर

213 किलोमीटर लंबा छह-लेन वाला एक्सेस-कंट्रोल्ड दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर 12,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा की लागत से बनाया गया है। यह कॉरिडोर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों से होकर गुजरता है। इसे कई ऐसी खूबियों के साथ डिज़ाइन किया गया है जिनका मकसद इंसान और जानवरों के बीच टकराव को काफी कम करना है।

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के बड़े फायदों के बारे में बताते हुए प्रधानमंत्री ने इस क्षेत्र पर प्रोजेक्ट के कई तरह के असर पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे से यात्रियों के लिए यात्रा का समय और खर्च काफी कम हो जाएगा जिससे ईंधन की काफी बचत होगी और माल ढुलाई का खर्च भी कम होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!