बेंगलुरू में एक तरफा प्यार, लड़की के कॉलेज पहुंच लड़के ने किया ऐसा काम, जानें पूरा मामला

Edited By Updated: 02 Jan, 2023 10:50 PM

one sided love in bangalore the boy reached the girl s college

बेंगलुरु के बाहरी इलाके में स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में सोमवार को बीटेक की 19 वर्षीय छात्रा को उसके दोस्त ने कथित तौर पर कई बार चाकू मारा

नेशनल डेस्कः बेंगलुरु के बाहरी इलाके में स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में सोमवार को बीटेक की 19 वर्षीय छात्रा को उसके दोस्त ने कथित तौर पर कई बार चाकू मारा। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार कर आत्महत्या करने की कोशिश की। पीड़ित छात्रा की पहचान लया स्मिता के रूप में हुई, जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया, जबकि आरोपी की पहचान पवन कल्याण के रूप में हुई, जिसे सीने में चोटें आई हैं, उसका इलाज अस्पताल में हो रहा है।

घटना उस विश्वविद्यालय में हुई, जहां पीड़िता पढ़ती थी, जबकि आरोपी दूसरे कॉलेज से बीसीए का छात्र बताया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि दोनों कोलार जिले के मुलबगल तालुक के एक गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दोनों को खून से लथपथ देख अन्य छात्रों ने कॉलेज के अधिकारियों और सुरक्षा कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने कहा कि उन्हें अब तक हत्या का मकसद या कारण का पता नहीं चल पाया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। जिस कॉलेज में यह घटना हुई, वहां के छात्रों में दहशत का माहौल है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!