Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अब हुआ शुरू...जानें पूरी प्रोसेस और जरूरी दस्तावेज

Edited By Updated: 07 Mar, 2026 12:15 PM

online registration for chardham yatra know the complete process and required

उत्तराखंड सरकार ने 2026 की चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिना रजिस्ट्रेशन किसी श्रद्धालु को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस साल यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होगी।

नेशनल डेस्क: उत्तराखंड सरकार ने 2026 की चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिना रजिस्ट्रेशन किसी श्रद्धालु को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस साल यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होगी। श्रद्धालु घर बैठे वेबसाइट, मोबाइल ऐप या व्हाट्सएप के जरिए अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध
इस बार यात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था है। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए कुल 50 काउंटर बनाए गए हैं। वहीं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन घर बैठे आसान और तेज है।


ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण:

सबसे पहले registrationandtouristcare.uk.gov.in वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर ‘Register/Sign In’ विकल्प पर क्लिक करें और अपनी जानकारी (नाम, मोबाइल नंबर आदि) भरकर आईडी बनाएं। लॉगिन करने के बाद ‘Create/Manage Tour’ विकल्प पर क्लिक करें और यात्रा की योजना (तारीख और धाम) दर्ज करें। ‘Add Pilgrim’ पर क्लिक करके सभी यात्रियों की जानकारी भरें और पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि) अपलोड करें। पंजीकरण पूरा होने के बाद एक यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर (URN) जेनरेट होगा। इसके बाद आप अपना यात्रा पंजीकरण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।


मोबाइल ऐप और व्हाट्सएप से रजिस्ट्रेशन:
यात्रा के लिए ‘Tourist Care Uttarakhand’ ऐप डाउनलोड करके भी ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है। इसके अलावा, व्हाट्सएप नंबर 8394833833 पर मैसेज भेजकर भी पंजीकरण कराया जा सकता है।


हेल्पलाइन उपलब्ध
यात्रा से जुड़ी किसी भी जानकारी या समस्या के समाधान के लिए श्रद्धालु हेल्पलाइन नंबर 0135-1364 पर संपर्क कर सकते हैं।


पहले दिन ही भारी पंजीकरण
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, रजिस्ट्रेशन शुरू होने के पहले दिन शाम 5 बजे तक कुल 1,23,788 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवा लिया था। अधिकारियों के अनुसार यह संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे यात्रा के लिए उत्साह और तैयारियों का अंदाजा लगाया जा सकता है। उत्तराखंड सरकार ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे समय पर और सही जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन कराएं ताकि यात्रा सुचारू और सुरक्षित हो सके।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!