रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2026: परीक्षा तिथियों में संशोधन, अब 6, 9, 10 और 13 मार्च को होगी CBT

Edited By Updated: 25 Feb, 2026 05:47 PM

rrb technician exam date 2026

रेलवे में टेक्नीशियन बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। Railway Recruitment Board (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड-III पदों के लिए होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की तारीखों में संशोधन किया...

नेशनल डेस्क: रेलवे में टेक्नीशियन बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। Railway Recruitment Board (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड-III पदों के लिए होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की तारीखों में संशोधन किया है।

पहले परीक्षा 5 से 9 मार्च 2026 के बीच प्रस्तावित थी, लेकिन संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब CBT 6 मार्च, 9 मार्च, 10 मार्च और 13 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। CEN 02/2025 के अंतर्गत आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को नए शेड्यूल के अनुसार परीक्षा में शामिल होना होगा।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 6238 रिक्तियां भरी जानी हैं, जिनमें:

  • टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल: लगभग 183 पद
  • टेक्नीशियन ग्रेड-III: 6055 पद

देशभर के हजारों अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती प्रक्रिया बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

महत्वपूर्ण तिथियां 

  • एग्जाम सिटी और डेट इंटिमेशन स्लिप: परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले, यानी 25 फरवरी 2026 से संबंधित क्षेत्रीय RRB वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
  • एडमिट कार्ड जारी: परीक्षा तिथि से करीब 4 दिन पहले डाउनलोड लिंक एक्टिव होगा।
  • परीक्षा मोड: ऑनलाइन CBT (Computer Based Test)।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड सुरक्षित रखें, क्योंकि लॉगिन के बिना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया जा सकेगा।

RRB Technician Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

  • अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर CEN 02/2025 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • “RRB Technician Admit Card 2026” डाउनलोड लिंक चुनें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड/जन्मतिथि और कैप्चा दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
  • इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

परीक्षा पैटर्न

CBT में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो इन विषयों पर आधारित होंगे:

  • जनरल अवेयरनेस
  • गणित (Mathematics)
  • जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग
  • बेसिक कंप्यूटर एप्लिकेशन
  • बेसिक साइंस एंड इंजीनियरिंग (सबसे अधिक वेटेज)
  •  नेगेटिव मार्किंग लागू होगी, इसलिए सोच-समझकर उत्तर दें।
  • न्यूनतम योग्यता अंक (Minimum Qualifying Marks)
  • जनरल/ईडब्ल्यूएस: 40%
  • ओबीसी: 30%
  • एससी/एसटी: 25–30% (श्रेणी अनुसार)

अभ्यर्थियों को नियमित रूप से RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करने चाहिए। किसी भी तरह की फर्जी सूचना, एजेंट या दलालों से सावधान रहें। परीक्षा से जुड़ी सभी आधिकारिक सूचनाएं केवल RRB पोर्टल पर ही जारी की जाएंगी।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!