देवरिया में 'तिरंगा यात्रा' के दौरान भीषण गर्मी से बिगड़ी स्थिति, 40 से ज्यादा छात्राएं बीमार, अस्पताल में भर्ती

Edited By Updated: 14 Aug, 2026 04:09 PM

over 40 female students fell ill during the tiranga yatra in deoria

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला प्रशासन द्वारा आयोजित 'तिरंगा यात्रा' के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है। रैली के दौरान कड़ाके की धूप और भीषण गर्मी के कारण 40 से अधिक स्कूली छात्राएं बीमार पड़ गईं जिन्हें आनन-फानन में...

देवरिया : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला प्रशासन द्वारा आयोजित 'तिरंगा यात्रा' के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है। रैली के दौरान कड़ाके की धूप और भीषण गर्मी के कारण 40 से अधिक स्कूली छात्राएं बीमार पड़ गईं जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। यह घटना गुरुवार (13 अगस्त) को घटी।

यह भी पढ़ें: Delhi-NCR में भारी बारिश का Red Alert, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और मॉनसून से बिगड़ेगा मौसम, IMD की चेतावनी

छात्राओं का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उनकी तबीयत बिगड़ने की वजह तेज़ गर्मी और धूप को बताया। मार्च के दौरान स्कूली छात्राओं को चक्कर आने की शिकायत हुई जबकि कुछ छात्राएं स्टेडियम पहुंचने के बाद बेहोश हो गईं जहां रैली खत्म हुई थी।

वहीं अधिकारियों ने बताया कि स्टेडियम में कई एम्बुलेंस भेजी गईं और प्रभावित छात्राओं को महर्षि देवराहा बाबा ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी विभाग में ले जाया गया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!