पाक और आतंकवादियों को भेजने की कोशिश में है: जम्मू-कश्मीर के डीजीपी

Edited By Updated: 02 Dec, 2021 11:14 AM

pakistan trying to send more terrorists  j k dgp

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान सर्दियों के मौसम में नियंत्रण रेखा के पार और अधिक आतंकवादियों को भेजने की कोशिश कर रहा है और जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने पर आमादा है।

श्रीनगर: पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान सर्दियों के मौसम में नियंत्रण रेखा के पार और अधिक आतंकवादियों को भेजने की कोशिश कर रहा है और जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने पर आमादा है।

 

डीजीपी ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग और पुलवामा जिलों का दौरा किया जहां उन्होंने सुरक्षा परिदृश्य का जायजा लेने के लिए अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की।

 

उन्होंने कहा, "पाकिस्तानी एजेंट और उनके आका यहां शांति भंग करने पर आमादा हैं। पाकिस्तान और उसके एजेंट सर्दियों के मौसम में राजौरी, पुंछ और बांदीपोरा, कुपवाड़ा सीमाओं से और अधिक आतंकवादियों को भेजने की कोशिश कर रहे हैं।"

सिंह ने कहा कि घुसपैठ की किसी भी कोशिश को विफल करने के लिए सुरक्षा बल सरहदों की रखवाली कर रहे हैं और अंदरूनी इलाकों में पुलिस सक्रिय है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!