ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के बीच स्वर्ण मंदिर पर पाकिस्तानी हमले की साजिश नाकाम, भारतीय वायुसेना हाई अलर्ट पर

Edited By Updated: 10 May, 2026 11:44 AM

pakistani plot to attack the golden temple foiled amid operation sindoor indian

ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और मिसाइल हमले की कोशिश को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी तरह विफल कर दिया। खुफिया इनपुट मिलने के बाद अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर और आसपास के संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा कई गुना बढ़ा दी गई है। भारतीय...

नेशनल डेस्क: ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और मिसाइल हमले की कोशिश को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी तरह विफल कर दिया। खुफिया इनपुट मिलने के बाद अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर और आसपास के संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा कई गुना बढ़ा दी गई है। भारतीय वायुसेना के AEW&C सिस्टम लगातार हवाई गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, भारत के अत्याधुनिक ‘आकाश एयर डिफेंस सिस्टम’ और L-70 एयर डिफेंस गनों ने संदिग्ध ड्रोन और संभावित हवाई खतरों को समय रहते रोक दिया।

 


सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से सीमा पार से ड्रोन गतिविधियां बढ़ाने की कोशिश की गई थी, लेकिन भारतीय सेना और एयर डिफेंस यूनिट्स ने तुरंत कार्रवाई करते हुए किसी भी खतरे को आगे बढ़ने नहीं दिया। सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे घटनाक्रम को देश के धार्मिक और सामरिक स्थलों को निशाना बनाने की बड़ी साजिश के रूप में देख रही हैं।

स्वर्ण मंदिर की सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस, BSF और वायुसेना के बीच लगातार समन्वय बना हुआ है। पूरे क्षेत्र में निगरानी ड्रोन, रडार सिस्टम और एयर डिफेंस नेटवर्क को एक्टिव मोड पर रखा गया है। रक्षा सूत्रों का कहना है कि भारत किसी भी उकसावे का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है और सीमा पार से आने वाले हर खतरे पर कड़ी नजर रखी जा रही है। देश की सुरक्षा एजेंसियों ने साफ कर दिया है कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और किसी भी आतंकी या सैन्य साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!