काला जादू के शक में लोगों ने महिला को जिंदा जलाया, फैमिली ने ही लगाया था आरोप

Edited By Updated: 04 Oct, 2024 09:47 PM

people burnt a woman alive on suspicion of black magic

तेलंगाना में मेडक जिले के एक गांव में काला जादू करने के संदेह में एक महिला की कुछ लोगों ने कथित तौर पर जिंदा जलाकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात को रामायमपेट मंडल के कटरियाल गांव में स्थित 45 वर्षीय महिला के घर पर कम से कम छह लोगों के...

हैदराबादः तेलंगाना में मेडक जिले के एक गांव में काला जादू करने के संदेह में एक महिला की कुछ लोगों ने कथित तौर पर जिंदा जलाकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात को रामायमपेट मंडल के कटरियाल गांव में स्थित 45 वर्षीय महिला के घर पर कम से कम छह लोगों के एक समूह ने हमला कर दिया और उसे आग लगा दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक महिला के साथ मारपीट करने और उसे जला देने की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम तुरंत गांव पहुंची और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि लोगों के समूह ने महिला पर उनके परिवार के एक सदस्य पर काला जादू करने का आरोप लगाया और उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!