मानवता शर्मसार! हादसे के बाद सड़क पर पड़ी रही मृत महिला, लोगों ने हाथों से उतारी सोने की चूड़ियां

Edited By Updated: 12 Dec, 2024 10:05 PM

people removed the gold bangles from her hands

मुंबई में बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) बस दुर्घटना में जान गंवाने वाली महिला की मदद करने के बहाने एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके सोने के आभूषण कथित तौर पर चुरा लिए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुंबईः मुंबई में बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) बस दुर्घटना में जान गंवाने वाली महिला की मदद करने के बहाने एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके सोने के आभूषण कथित तौर पर चुरा लिए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। 

घटना से जुड़े एक वायरल वीडियो में एक व्यक्ति दूसरों से कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि वह महिला के आभूषणों को सुरक्षित रखने के लिए ले जा रहा है और वह उसके रिश्तेदारों को इसकी सूचना देगा। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने कीमती सामान की चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, फातिमा कनीज अंसारी (55) उन सात लोगों में शामिल हैं, जिनकी सोमवार को कुर्ला इलाके में बेस्ट बस की चपेट में आने से मौत हो गई। 

एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में ‘अटेंडेंट' (तीमारदार) के तौर पर काम करने वाली अंसारी को एसजी बर्वे मार्ग पर एक इमारत के बाहर इंतजार करते समय तेज रफ्तार बेस्ट बस ने टक्कर मारी थी। अधिकारी के मुताबिक, महिला एक कार के नीचे फंसी हुई मिली थी। अधिकारी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसकी मदद करने का नाटक करते हुए उसकी सोने के कंगन और मोबाइल फोन ले लिया। उन्होंने बताया कि अंसारी के रिश्तेदारों ने दावा किया कि उसकी मौत के बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने कंगन चुरा लिए जबकि मोबाइल फोन लौटा दिया। 

अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने बृहस्पतिवार को भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 (चोरी) और 315 (मृत्यु के समय मृतक के पास मौजूद संपत्ति का बेईमानी से गबन) के तहत अज्ञात अपराधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

नगर निगम द्वारा संचालित बेस्ट की एक अनियंत्रित इलेक्ट्रिक बस ने सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे कुर्ला (पश्चिम) में एसजी बर्वे मार्ग पर पैदल यात्रियों को कुचल दिया था और कई वाहनों को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई और ड्यूटी पर तैनात चार पुलिसकर्मियों समेत 42 अन्य घायल हो गए थे तथा इस दौरान 22 वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस के अनुसार, बस चालक को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!