Thailand ने भारतीयों को दिया बड़ा तोहफा: जारी रहेगी Visa Free Entry, पर अब 60 की जगह केवल...

Edited By Updated: 15 Jul, 2026 09:37 AM

big news for indian tourists visiting thailand visa free entry to continue

अगर आप भी आने वाले दिनों में थाईलैंड की खूबसूरत वादियों, बीच और बाजारों की सैर करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। थाईलैंड सरकार ने भारतीय नागरिकों के लिए 'वीजा-फ्री एंट्री' (बिना वीजा प्रवेश) की सुविधा को आगे भी जारी रखने का...

Thailand Visa Free Entry Indians : अगर आप भी आने वाले दिनों में थाईलैंड की खूबसूरत वादियों, बीच और बाजारों की सैर करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। थाईलैंड सरकार ने भारतीय नागरिकों के लिए 'वीजा-फ्री एंट्री' (बिना वीजा प्रवेश) की सुविधा को आगे भी जारी रखने का बड़ा फैसला किया है। हालांकि इस बड़ी राहत के साथ सरकार ने एक नया नियम भी जोड़ दिया है जिसके तहत अब भारतीयों के वहां ठहरने की अधिकतम अवधि को 60 दिनों से घटाकर 30 दिन कर दिया गया है।

थाईलैंड के पर्यटन मंत्री सुरासाक फानचारोएनवोराकुल ने इस नए नियम की आधिकारिक जानकारी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय सैलानियों को पहले की तरह थाईलैंड जाने के लिए पहले से वीजा लेने या वीजा-ऑन-अराइवल की लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी।

PunjabKesari

थाईलैंड पहुंचने के बाद अब भारतीय पर्यटक वहां अधिकतम 30 दिनों तक ही छुट्टियां मना सकेंगे। इससे पहले सरकार ने भारतीयों को 60 दिनों तक बिना वीजा रहने की छूट दी थी जिसे अब सैलानियों के यात्रा पैटर्न को देखते हुए आधा कर दिया गया है। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में चर्चाएं थीं कि थाईलैंड सरकार वीजा-फ्री देशों की सूची में बदलाव करने जा रही है और भारतीयों से यह सुविधा वापस ली जा सकती है।

PunjabKesari

जानें पर्यटकों में क्यों आई कमी?

इस अफवाह और असमंजस की वजह से भारत से थाईलैंड जाने वाले पर्यटकों की संख्या में अचानक गिरावट देखी गई थी। सैलानियों के इस घटते रुझान को देखते हुए थाई सरकार ने तुरंत स्थिति साफ की और भारतीयों के लिए इस योजना को जारी रखने का ऐलान किया।

यह भी पढ़ें: 15 July Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी, टंकी फुल कराने से पहले चेक कर लें नई रेट लिस्ट

आपको बता दें कि थाईलैंड की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का बहुत बड़ा योगदान है और इस मामले में भारत उसके लिए बेहद खास है। चीन और मलेशिया के बाद भारत, थाईलैंड का तीसरा सबसे बड़ा पर्यटन बाजार है। हर साल लाखों भारतीय अपने हनीमून, फैमिली वेकेशन और दोस्तों के साथ ट्रिप के लिए बैंकॉक, फुकेत और पट्टाया जैसे शहरों का रुख करते हैं। इसी वजह से थाईलैंड भारतीयों को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहता।

PunjabKesari

वहीं थाईलैंड सरकार के मुताबिक ठहरने की अवधि को 60 दिन से घटाकर 30 दिन करने के पीछे सुरक्षा और कानून व्यवस्था एक बड़ा कारण है। दरअसल सरकार को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ विदेशी नागरिक वीजा-फ्री व्यवस्था का गलत फायदा उठा रहे हैं। कई लोग टूरिस्ट बनकर आ रहे थे और बिना वर्क परमिट के अवैध रूप से काम कर रहे थे। इस तरह के वीजा नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए ही यह सख्त कदम उठाया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!