Ketan Agarwal ह'त्या में सनसनीखेज खुलासा: 33°C गर्मी के बावजूद हुडी पहनकर चेहरा छिपाया, एक CCTV ने खोल दी सारी मर्डर मिस्ट्री

Edited By Updated: 24 Jun, 2026 10:58 AM

pune crime news lohagad fort case chetan chaudhary ketan agarwal siya goyal

पुणे के ऐतिहासिक Chetan Chaudhary, Ketan Agarwal और Siya Goyal से जुड़े लव ट्रायंगल मामले  नया मोड़ सामने आया। जो हादसा शुरुआत में एक साधारण ट्रेकिंग दुर्घटना लग रही थी बाद में पुलिस जांच में इसे कथित हत्या की साजिश माना गया।

नेशनल डेस्क: पुणे के ऐतिहासिक Chetan Chaudhary, Ketan Agarwal और Siya Goyal से जुड़े लव ट्रायंगल मामले  नया मोड़ सामने आया। जो हादसा शुरुआत में एक साधारण ट्रेकिंग दुर्घटना लग रही थी बाद में पुलिस जांच में इसे कथित हत्या की साजिश माना गया।

दरअसल,  18 जून को लोहागढ़ किले पर ट्रेकिंग के दौरान 26 वर्षीय केतन अग्रवाल और उनकी मंगेतर 20 वर्षीय सिया गोयल मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, उसी समय केतन करीब 400 फीट गहरी खाई में गिर गया और उसकी मौत हो गई। शुरुआत में इसे दुर्घटना मानते हुए आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट दर्ज की गई। सिया ने पुलिस को बताया था कि केतन फोटो खींचते समय फिसल गया और तेज हवा के कारण हादसा हुआ।

संदिग्ध व्यक्ति और CCTV फुटेज
जांच के दौरान किले के टिकट काउंटर के पास लगे CCTV में एक हुडी पहने व्यक्ति दिखाई दिया, जिसकी पहचान बाद में चेतन चौधरी के रूप में हुई। उस दिन तापमान लगभग 33°C होने के बावजूद उसका हुडी पहनना और चेहरा छिपाना जांचकर्ताओं को संदिग्ध लगा। फुटेज में यह भी दिखा कि वह व्यक्ति लगातार उस जोड़े का पीछा कर रहा था और कई बार उनकी गतिविधियों के आसपास मौजूद था।
 
पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड और डिजिटल डेटा की जांच में पाया कि सिया और चेतन के बीच अत्यधिक बातचीत हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों के बीच हजारों कॉल दर्ज थीं, जिनमें कई लंबी बातचीत भी शामिल थीं। इसके अलावा, जांच में यह भी सामने आया कि चेतन ने घटना वाले दिन अपना फोन दुकान पर छोड़ दिया था और इंटरनेट सेवाएं बंद रखी थीं, जिससे संदेह और बढ़ा।

जांचकर्ताओं का दावा है कि सिया और चेतन के बीच संबंध थे और दोनों ने मिलकर केतन की हत्या की साजिश रची। पुलिस के अनुसार, सिया शादी से पहले संबंध बदलना चाहती थी और उसने केतन को कई बार लोहागढ़ किले ले जाने की कोशिश की। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक चेतन-सीया 1 साल से एक दूसरे को  जानते थे, 1 जनवरी से 18 जून तक सिया और चेतन ने 2004 फॉन किए जिसमें केवल  6 महीनों में उन्होंने 238 घंटे बातचीत की।

पहले भी की थी मारने की कोशिश
पुलिस यह भी आरोप लगाती है कि 14 जून को सिया ने केतन को धक्का देने की कोशिश की थी, जिसे उसने झाड़ी पकड़कर बचने की बात कही। 18 जून को कथित योजना के तहत, चेतन किले पर मौजूद था और उसी दौरान केतन खाई में गिर गया। इसके बाद सिया ने पुलिस को फोन कर इसे दुर्घटना बताया।

परिवार का बयान
केतन की मां ने बताया कि वह सिया को लंबे समय से जानती थीं और दोनों के साथ कई बार खरीदारी और बाहर खाने भी गई थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें कभी अंदाजा नहीं था कि सिया इस तरह की किसी घटना में शामिल हो सकती है।

इंस्टाग्राम पर भावुक संदेश
केतन की मौत की खबर के बाद सिया ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक संदेश पोस्ट किया था। इसमें उसने लिखा कि केतन उसे उसके जन्मदिन से पहले ही छोड़कर चला गया, जबकि उनकी शादी भी बहुत करीब थी। उसने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए यह भी कहा कि उसे समझ नहीं आ रहा कि ऐसा क्यों हुआ और वह कई सवालों के जवाब कभी नहीं पा सकेगी। उसने आगे लिखा कि वह केतन से बहुत प्यार करती थी और उसे हमेशा उसकी याद आती रहेगी। पोस्ट के अंत में उसने उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!