शिर्डी जाने वाले यात्रियों का सफर होगा आसान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पुणे-साईनगर शिर्डी दैनिक एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई

Edited By Updated: 16 Jun, 2026 01:54 PM

pune shirdi train pune to shirdi maharashtra to shirdi sai baba

महाराष्ट्र में पुणे से साईं बाबा के दर्शन के लिए   शिर्डी जाने वाले श्रद्धालु अब ट्रेन से रोजाना सफ़र कर सकेंगे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बुधवार को पुणे रेलवे स्टेशन से पुणे-साईनगर शिर्डी दैनिक एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र में पुणे से साईं बाबा के दर्शन के लिए   शिर्डी जाने वाले श्रद्धालु अब ट्रेन से रोजाना सफ़र कर सकेंगे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बुधवार को पुणे रेलवे स्टेशन से पुणे-साईनगर शिर्डी दैनिक एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।  

रेलवे ने मंगलवार को बताया कि यह पुणे से साईनगर शिर्डी के लिए पहली सीधी ट्रेन होगी, जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगी। रेलवे ने कहा कि महाराष्ट्र का पुणे शहर, जिसे‘पूर्व का ऑक्सफोर्ड' कहा जाता है, देश का एक प्रमुख शैक्षिक, सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और ऑटोमोबाइल केंद्र है। 

पुणे में कई प्रतिष्ठित संस्थान, अनुसंधान केंद्र और हिंजवाड़ी आईटी पार्क और चाकन ऑटो क्लस्टर जैसे औद्योगिक क्षेत्र हैं, जो इसे देश भर से छात्रों, पेशेवरों और व्यावसायिक यात्रियों के लिए आकर्षक बनाते हैं। शहर का सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व भी है, जिसमें शनिवार वाडा, आगा खान पैलेस जैसे स्थल और लोनावला और महाबलेश्वर जैसे पहाड़ी इलाकों से निकटता शामिल है। 

वहीं अहिल्यानगर जिले में स्थित शिर्डी, देश के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है। यह साईबाबा का समाधि स्थल है। साईनगर शिर्डी रेलवे स्टेशन देश के विभिन्न हिस्सों से साल भर में लाखों श्रद्धालुओं को सेवा प्रदान करता है जो इस पवित्र तीर्थस्थल पर दर्शन करने आते हैं। पुणे से नया सीधा संपकर् तीर्थयात्रियों को बड़ी सुविधा प्रदान करेगा और इस क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा। 

रेलवे के अनुसार यह सेवा साईबाबा मंदिर दर्शन करने वाले यात्रियों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, परिवारों और समूह यात्राओं के लिए एक सुरक्षित, किफायती और आरामदायक विकल्प प्रदान करेगी, जिससे बुजुर्ग श्रद्धालुओं की थकान कम होगी।

वहीं यह सेवा अहिल्यानगर और शिर्डी के निवासियों के लिए पुणे की शैक्षणिक और चिकित्सा सुविधाओं तक पहुंच में सुधार करेगी, साथ ही होटलों, टैक्सियों और विक्रेताओं की बढ़ती आवाजाही के माध्यम से शिर्डी के आसपास की स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगी। यह ट्रेन दौंड कॉर्ड केबिन,श्रीगोंडा, राहुरी और बेलापुर में ठहरेगी। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!