भाजपा जाने की खबरों पर पायलट की चुटकी, कहा- उनके नेताओं ने सचिन तेंदुलकर से की होगी बात

Edited By Updated: 11 Jun, 2021 02:33 PM

pilot statement on the news of going to bjp

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी पर तंज कसते हुए शुक्रवार को कहा कि ‘हो सकता है कि उन्होंने क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से बात की हो क्योंकि उनकी मुझसे कोई बात नहीं हुई।’गौरतलब है कि भाजपा नेता बहुगुणा ने पिछले...

नेशनल डेस्क: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी पर तंज कसते हुए शुक्रवार को कहा कि ‘हो सकता है कि उन्होंने क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से बात की हो क्योंकि उनकी मुझसे कोई बात नहीं हुई।’गौरतलब है कि भाजपा नेता बहुगुणा ने पिछले दिनों कहा था कि उन्होंने कथित तौर पर नाराज चल रहे कांग्रेस नेता सचिन पायलट से बात की थी।

 

भाजपा में मुझसे बात करने की हिम्मत नहीं: पायलट 
इस बारे में पायलट से पूछने पर उन्होंने तल्ख लहजे में कहा कि रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि हमने सचिन से बात की है, हो सकता है कि उन्होंने सचिन तेंदुलकर से बात की हो। उनमें मुझसे बात करने की हिम्मत नहीं है।’’उल्लेखनीय है कि पायलट द्वारा एक साक्षात्कार में अपने द्वारा उठाए गए मुद्दों का समाधान नहीं होने पर नाराजगी जताए जाने के बाद राजनीतिक बयानबाजी फिर बढ़ गई है। भाजपा नेता बहुगुणा ने कथित तौर पर कहा था कि उनकी 'सचिन से बात हुई है।'

 

 धरने में शामिल हुए थे पायलट 
पायलट पेट्रोल व डीजल सहित अन्य जरूरी सामान के बढ़े दाम के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन के तहत यहां सांगानेर में एक पेट्रोल पंप के सामने आयोजित धरने में शामिल हो रहे थे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!