PM मोदी की सांसदों को नसीहत- बजट को जनता तक ले जाइए और सरकार के कामों के बारे में बताइए

Edited By Updated: 07 Feb, 2023 12:01 PM

pm modi advice to mps

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार द्वारा पेश किए गए हर बजट में गरीबों के हित को प्राथमिकता दी गई।

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार द्वारा पेश किए गए हर बजट में गरीबों के हित को प्राथमिकता दी गई। केंद्रीय बजट पेश किए जाने के बाद भाजपा के संसदीय दल की पहली बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी इसे ‘‘चुनावी बजट'' नहीं कह रहा है, हालांकि यह अगले लोकसभा चुनाव से पहले आखिरी पूर्ण बजट है।

 

संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने सांसदों को नसीहत भी दी। पीएम मोदी ने कहा कि काम दिखाई देता है और काम के प्रभाव के कारण एंटी इन्कबेंसी दिखाई नहीं देती। पीएम मोदी ने सांसदों से कहा कि जनता से जुड़िए और सरकार के काम के बारे में बताइए।

 

बजट में हर वर्ग के हित का प्रस्ताव

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को बजट पेश किया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि बजट में समग्र विकास और समाज के हर वर्ग के हितों का प्रस्ताव है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मोदी के भाषण का हवाला देते हुए पत्रकारों से कहा कि यहां तक कि जो लोग वैचारिक रूप से भाजपा के विरोधी रहे हैं, उन्होंने भी बजट का स्वागत किया है।

 

प्रधानमंत्री ने सांसदों, खास कर शहरों से आने वाले सांसदों से खेल कार्यक्रम आयोजित करने को कहा, क्योंकि ऐसा देखा गया है कि शहर के युवा खेलों में ज्यादा हिस्सा नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न G20 बैठकों के लिए भारत आने वाले विदेशी मेहमानों ने देश में उनकी आवभगत की सराहना की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!