'कल हैंडलूम डे मनाएं और GRWM वीडियो भी शेयर करें...' PM मोदी ने नए इंस्टाग्राम Video में दिया खास संदेश

Edited By Updated: 06 Aug, 2026 10:24 PM

celebrate handloom day tomorrow and also share the grwm   pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नया वीडियो संदेश जारी कर देशवासियों से हैंडलूम (हथकरघा) उत्पादों को बड़े पैमाने पर अपनाने की विशेष अपील की है।

नेशलन डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नया वीडियो संदेश जारी कर देशवासियों से हैंडलूम (हथकरघा) उत्पादों को बड़े पैमाने पर अपनाने की विशेष अपील की है। प्रधानमंत्री ने लोगों से आग्रह किया है कि वे हैंडलूम की विभिन्न वैराइटी के साथ 'GRWM' (गेट रेडी विद मी) वीडियो बनाएं और उसे दुनिया के सामने साझा करें। उनका मानना है कि इस अनूठे प्रयास से आम लोगों को हैंडलूम के प्रति प्रेरित किया जा सकेगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)

बुनकर परिवारों की समृद्धि से मजबूत होगा 'आत्मनिर्भर भारत'
प्रधानमंत्री ने देश के छोटे और गरीब बुनकर परिवारों की आर्थिक स्थिति को सुधारने पर विशेष बल दिया है। उन्होंने रेखांकित किया कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए छोटे और गरीब बुनकर परिवारों का आर्थिक रूप से समृद्ध होना अत्यंत आवश्यक है।

वैश्विक स्तर पर चमकेगा भारतीय बुनकरों का हुनर
पीएम मोदी ने लोगों से अपील की है कि वे न केवल हैंडलूम उत्पादों की खरीदारी करें, बल्कि उनसे जुड़े वीडियो बनाकर देश-दुनिया में साझा भी करें। उन्होंने विश्वास जताया कि इस कदम से हमारे बुनकर भाई-बहनों की अद्वितीय क्षमता और कौशल का परिचय पूरी दुनिया को मिल सकेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!