PM मोदी ने मुझे शूर्पणखा कहा था, मैं अब केस करूंगी: कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी

Edited By Updated: 24 Mar, 2023 09:50 AM

pm modi surpanaka comment

सूरत की एक अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 2019 में उनकी 'मोदी सरनेम' टिप्पणी पर मानहानि के मामले में दो साल कैद की सजा सुनाई है। वहीं अब इस मामले में सभी विपक्षी दलों ने अपना विरोध जताया है। इस बीच कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने गुरुवार (23...

नेशनल डेस्क: सूरत की एक अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 2019 में उनकी 'मोदी सरनेम' टिप्पणी पर मानहानि के मामले में दो साल कैद की सजा सुनाई है। वहीं अब इस मामले में सभी विपक्षी दलों ने अपना विरोध जताया है। इस बीच कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने गुरुवार (23 मार्च) को एक ट्वीट करते हुए कहा कि वह कथित शूर्पणखा वाले कमेंट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगी।

रेणुका चौधरी ने ट्वीट में लिखा कि देखते हैं कि 'अब अदालतें कितनी तेज काम करती हैं...' पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पीएम नरेंद्र मोदी के इस कमेंट का वीडियो भी साथ में ट्वीट किया। जिसमें पीएम मोदी ने राज्यसभा के अध्यक्ष को रेणुका चौधरी को हंसने देने को कहा था। उन्होंने कहा था कि रामायण सीरियल के बाद आज ऐसी हंसी सुनाई दी है।

कांग्रेस नेता रेणुका ने पीएम मोदी को स्तरहीन और बददिमाग भी कहा और लिखा कि उन्होंने (नरेंद्र मोदी) मुझे सदन में शूर्पणखा कहा। मैं उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करूंगी। 

बता देंकि राहुल गांधी ने एक रैली के दौरान कहा था कि सारे चोरों के सरनेम मोदी ही क्यों होते हैं? मोदी समुदाय पर इस कमेंट के लिए वायनाड सांसद को दो साल की जेल की सजा सुनाई गई है।  हालांकि, उन्हें इस फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए 30 दिनों का समय दिया गया है।  
 
वहीं रेणिका के मामले पर बता दें कि 7 फरवरी 2018 को राज्यसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण के दौरान विपक्ष की ओर से काफी हंगामा देखते हुए कांग्रेस नेता रेणुका पर टिप्पणी की थी। दरअसल, संसद में  रेणुका चौधरी राज्यसभा के अध्यक्ष वेंकैया नायडू की किसी बात पर जोर-जोर से हंसने लगीं। इस पर पीएम मोदी ने कहा था कि सभापति जी, मेरी आपसे प्रार्थना है रेणुका जी को आप कुछ मत कहिए. रामायण सीरियल के बाद ऐसी हंसी सुनने का आज सौभाग्य मिला है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!